1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:07 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि है। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज रात 10 बजके 28 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि कुम्भ है। साथ ही इसका संबंध कदंब के पेड़ से बताया गया है। 

राशिफल
Image Source : PTIराशिफल

धनु राशि-  आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है ।कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें , जिससे समय की बचत होगी । आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरुर हासिल होगी । बैंक से लोन लेने में आ रही दिक्कतें आज अचानक से सॉल्व हो जायेगी । आज उधार के लेन-देन से बचें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा । सेहत में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना बनी रहेगी । अगर किसी फ्रैंड से कई दिनों से मन-मुटाव बना हुआ है तो आज दोस्ती के लिये हांथ बढ़ा सकते हैं ।

मकर राशि- आज का दिन धन की वर्षा करने वाला है । ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी साथ बॉस की तरफ से आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है । कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं । माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है । इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, रिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा।जरुरतमंद की मदद करने से आपको आज छोटी-छोटी चीजें में बड़ा फायदा हो सकता है।संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, रुका हुआ काम भी समय से पूरा हो जायेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल