1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:07 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि है। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज रात 10 बजके 28 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि कुम्भ है। साथ ही इसका संबंध कदंब के पेड़ से बताया गया है। 

राशिफल
Image Source : PTIराशिफल

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है । इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन हैं आज नया काम स्टार्ट कर सकते हैं । आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी । उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । आज खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे । आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिये हांथ बढ़ा सकता है ।आज आपके पास पर्सनॉल्टी से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए कई अवसर आयेंगे । इस राशि के जो छात्र मॉस कम्यूनिकेशन कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। सेहत आज फिट एण्ड फाइन रहेगी।

कर्क राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज आपको बात-बात पर गुस्सा आ आयेगा । बेहतर होगा की आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़े पन को दूर करने की कोशिश करें। आज आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरुरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं।इस राशि के विवाहितों कोआज भावनाओं से हटकर, परिवार की स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना पड़ेगा । जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा । इस राशि के छात्र आज नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें फायदा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल