1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

4 जुलाई 2018 राशिफल: इन 5 राशियों को जल्द मिलने वाली खुशखबरी, जानिए अपना राशिफल ...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 06:07 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि है। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र आज रात 10 बजके 28 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि कुम्भ है। साथ ही इसका संबंध कदंब के पेड़ से बताया गया है। 

राशिफल
Image Source : PTIराशिफल

कुंभ राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है । आजआपका मन कुछ नया करने के लिये करेगा । अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा । अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें । शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी । जिससे कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है । बदलते समय को देखते हुये सहकर्मीयों के साथ कदमताल बैठा करना चलना आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होगा ।

मीन राशि-  आज का दिन सामान्य रहने वाला है । आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे । इतने करीब रहने के बावजूद भी आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है ।जो आपके लिये रुकावट उत्पन्न कर सकती हैं । टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है । बेहतर होगा आज पार्ट्नर के साथ शहर के बाहर किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायें । स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा । स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिये लिये नियमित एक्सरसाइज करना न भूलें । सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, सभी
मनोकामनायें पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल