1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शनिवार का राशिफल: साल का आखिरी शनिवार, इन राशियों की किस्मत का खोल देगा दरवाजा

शनिवार का राशिफल: साल का आखिरी शनिवार, इन राशियों की किस्मत का खोल देगा दरवाजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 05:11 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सक्रिय रहेगा, लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। कई लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे। अचानक किसी काम से विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आज डाउन हो सकता है। बेहतर होगा आज खान- पान पर ध्यान दें। अगर कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ जरूरत का सभी समान अच्छी तरह से रख लें। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

मकर राशि
आज का दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियों को उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं, समाधान जरूर निकलेगा। ऑफिस में आज कोई जरूरी प्रोजेक्ट पूरा होते-होते रुक सकता है, जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज वो परिवार के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। सेहत आज फिट रहेगी। आज व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल