1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शनिवार का राशिफल: साल का आखिरी शनिवार, इन राशियों की किस्मत का खोल देगा दरवाजा

शनिवार का राशिफल: साल का आखिरी शनिवार, इन राशियों की किस्मत का खोल देगा दरवाजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 05:11 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। आज इनकम के मामले में चल रही रुकावटों का डर खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज बड़े भाई या बहन का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। बिजनेस में किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोग आज जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन व्यस्तता में रहने वाला है। आज आप पर टारगेट में मिले काम को पूरा करने के लिये दबाव बना रहेगा। किसी सहकर्मी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। ऐसा माहौल आपको गुस्सैल बना सकता है। आज पारिवारिक जिम्मेदारी से आपका तनाव बढ़ेगा। आज अपना वाहन ध्यान से चलाएं, कोई मोड़ आने पर वाहन की गति धीमी कर लें। शारीरिक रूप से आज आप थोड़े अनफिट रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज जंक फूड अवॉयड करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल