1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 जनवरी 2018: मकर राशि में एक साथ 4 ग्रह, इन राशियों पर होगा भारी

राशिफल 19 जनवरी 2018: मकर राशि में एक साथ 4 ग्रह, इन राशियों पर होगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 07:51 pm IST

आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, शुक्र, केतु और चंद्र है। जिसके कारण 5 राशियों के लिए आज का कुछ खास नहीं होगा। जानिए आचार्य इ्ंदु प्रकाश से अपना भविष्य...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, शुक्र, केतु और चंद्र है। जिसके कारण 5 राशियों के लिए आज का कुछ खास नहीं होगा।

शुक्रवार मेष, कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातक थोड़ा संभलकर रहें। कोई भी काम करने से पहले एक बार सोचे जरुर। नहीं तो गलत फैसला आपका अहित कर सकता है। वहीं अन्य राशियों के लिए शुक्रवार मिला-जुला बीतेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस मे बढ़ोत्तरी के लिये आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आयेगा वो कारगर साबित होगा। आपके काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है। साझेदारी करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में कुछ बदलाव होने वाला है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। जरुरतमंद को भोजन कराएं।

वृष राशि
इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट आज किसी ऐसे स्थान पर जायें जहां बैठकर आप आनंद के दो पल बीता सकें। इस राशि के डॉक्टर आज जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक करेंगे। सीनियर तारीफ करेंगे। सुबह व्यायाम करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी। किसी ब्राह्मण को भोजन कराने से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल