1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. वृषभ फरवरी मासिक राशिफल 2021: घर को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, विदेश यात्रा के बन रहे योग

वृषभ फरवरी मासिक राशिफल 2021: घर को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, विदेश यात्रा के बन रहे योग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 08:20 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 08:20 pm IST

जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

Vrushabh February masik rashifal 2021- India TV Hindi
Vrushabh February masik rashifal 2021 Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

 

वृष फरवरी मासिक राशिफल 2021

वृष राशि के लोग स्वभाव से काफी मेहनती होते हैं क्योंकि वे जीवन को हर स्तर पर जीना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि उनके जीवन में सभी सुख उपलब्ध हों जिससे कि वे अपने परिवार और अपने प्रिय जनों के लिए कुछ अच्छा कर पाएं। मेहनत करना उनका खास गुण है क्योंकि उन्हें पता है कि इस मेहनत के कारण कि वे जीवन में सफलता अर्जित कर पाएंगे और उन सभी सुखों का आनंद उठा पाएंगे जिनके बारे में वे विचार करते हैं। 

आमतौर पर आप किसी से उलझना पसंद नहीं करते और अपने काम से काम रखना आपको भाता है लेकिन कभी-कभी कुछ लोग आपको इतना परेशान कर देते हैं कि फिर आप अपना रौद्र रूप दिखा देते हैं और जब आपने एक बार अपना रूप दिखाया तो सामने वाले के पास कहने या करने को कुछ बचता नहीं है। आप एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, जो अच्छा और बुरा सोच कर चलते हैं। आपकी कुंडली के नवम भाव में महीने की शुरुआत से ही चार ग्रह विद्यमान हैं और 4 फरवरी से बुध भी उसमें शामिल हो जाएगा। इस प्रकार पांच ग्रह नवम भाव में होने से यह महीना यात्राओं के लिए जाना जाएगा। आपकी लंबी-लंबी यात्राएं होंगी।

कभी आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा तो कभी आप खुद घूमने के लिए जाना चाहेंगे। मतलब चाहे कोई भी हो, आपको यात्रा करनी पड़ेगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आप चुनौतियों से लड़ कर आगे बढ़ना पसंद करेंगे और इससे जीवन में आपको सफलता प्राप्त होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस महीने अपना घर बनाने के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेंगे जिससे आपके दिल में और आपके परिवार वालों को बहुत खुशी होगी। विदेश यात्रा का सपना देख रहे लोग इस महीने रोमांचित हो सकते हैं क्योंकि आपकी यह इच्छा पूरी होने वाली है। जी हां, आपको विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। 

22 फरवरी से मंगल का आपकी राशि में गोचर करने के बाद आपके व्यवहार में बदलाव आएगा और आप छोटी-छोटी बातों पर इरिटेट होना शुरू हो जाएंगे। आपको पहले से ही इस पर काम करना होगा क्योंकि ऐसी स्थिति आपकी निजी और पेशेवर जिंदगी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे और कुछ नए दोस्त बनाने का भी मौका मिलेगा जिससे जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी और आप खुद को भाग्यवान समझेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल