1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 नवंबर: इन राशियों पर होने वाली है पैसो की बारिश, जानिए इस सप्ताह और क्या है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 05:46 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 5 नवंबर से 11 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: साप्ताहिक राशिफल 5 नवंबर से 11 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा। जिससे कुछ राशियों को काफी लाभ मिलने के असार है। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

मेष राशियो के लिए यह सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में मौजूद हैं। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने के आसार हैं। शुरुआती दिनों में आपकी कम्यूनिकेशन स्किल भी अच्छी रह सकती है। प्रतिस्पर्धियों पर भी आपका दबदबा कायम रहेगा। सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा सप्तम भाव में सूर्य व शुक्र के साथ होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे ही दिन आपकी राशि के स्वामी मंगल राशि परिवर्तन कर कर्मभाव से लाभस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। जो कि फाइनेंशियली आपके लिये काफी लाभकारी समय के संकेत कर रहे हैं। धन प्राप्ति के योग मंगल आपके लिये बना रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा गुरु व बुध के साथ अष्टम भाव में त्रीग्रही योग बना रहे हैं। अष्टम भाव को मारक स्थान भी माना जाता है आपके लिये सलाह है कि इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। खासकर जो जातक अस्थमा आदि सांस संबंधि तकलीफ महसूस कर रहे हैं उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा भाग्य स्थान में शनि के साथ गोचर करेंगें यह विषयोग भी बना रहे हैं। कुल मिलाकर सप्ताह का समय प्रोफेशनली आपके लिये अच्छा है लेकिन पर्सनली आपको अपनी हेल्थ पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिये चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय उपल्बधियों वाला रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम के प्रति ईमानदार रहें लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगल आपकी राशि से कर्मभाव में आ जायेंगें। जो जातक नौकरी मिलने की प्रतिक्षा में हैं उनके लिये मंगल अच्छे योग बना रहे हैं। नौकरी परिवर्तन के लिये भी यह समय आपके लिये अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा सप्ताह के मध्य दिनों में रोग व शत्रु घर यानि छठे स्थान में राशि स्वामी शुक्र व सूर्य के साथ रहेंगें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिये राहत लेकर आ सकता है। उतर्राध में गुरु व बुध के साथ सप्तम भाव में चंद्रमा का आना आपकी घरेलू लाइफ अच्छी रहने के संकेत कर रहा है। परिजनों के साथ काफी अच्छा समय आप व्यतीत कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा अष्टम भाव में शनि के साथ गोचर करेंगें यह आपके लिये वीकेंड अच्छा रहने के संकेत कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह पूरा सप्ताह आपके लिये शानदार रहने के आसार हैं। कुछ मीठी यादें भी यह सप्ताह आपको दे सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल