1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू छोड़ बच्चे के टिफिन में पैक करें चना मसाला सैंडविच, झट से टिफिन हो जाएगा खाली

आलू छोड़ बच्चे के टिफिन में पैक करें चना मसाला सैंडविच, झट से टिफिन हो जाएगा खाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2019 10:28 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 10:28 pm IST

 चना सैंडविच में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ न्यूट्रियंस पाए जाते है। जानें इसे बनाने की विधि।

Chana sandwich- India TV Hindi
Chana sandwich

सुबह-सुबह हर मां को सबसे बड़ी समस्या होती है कि आखिर बच्चे के टिफिन में ऐसा क्या पैक करें। जो हेल्दी हो और बच्चे बड़े ही जायके के साथ टिफिन को पूरा खाली कर दें। ऐसे में सैंडविच का ख्याल सबसे पहले आता है जिसे आप हेल्दी बनाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिेमेंट करती हैं। ऐसे में आपके लिए लेकर आएं चना सैंडविच। जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ न्यूट्रियंस पाए जाते है। जानें इसे बनाने की विधि।

चना सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

  • 4 स्लाइस ब्राउन या व्हाइट ब्रेड
  • आधा कप उबले हुआ चना
  • घी या बटर
  • थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमर
  • थोड़ा नींबू का रस

चाहती हैं बच्चे का लंच बॉक्स स्कूल से आए बिल्कुल खाली, भेजें बनाकर ये जायकेदार डिश

अगर सब्जियां डालना चाहे तो

  • गाजर कद्दूकस की हुई
  • प्याज स्लाइस में कटा हुआ
  • पत्तागोभी कटी हुई
  • स्प्रिंग प्याज कटा हुआ
  • हरा धनिया की पत्ती

ऐसे बनाएं चना सैंडविच

 
सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए चना, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इस मिश्रण को फ्राई भी कर सकते है।  अब एक सैंडविच मेकर में ब्रेड में बटर लगाकर उसके ऊपर ये मिक्षण रखें। इसके साथ ही अन्य सब्जियां लगाकर ऊपर से ब्रेड रख दें। अब इसे सेक लें। आपका चना सैंडविच बनकर तैयार है। 

रोजाना करें 1 गिलास इस ड्रिंक का सेवन और रातों-रात हो जाएगा 2-3 किलो वजन कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल