1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल एग करी, स्वाद ऐसा कि रहेगा हमेशा याद

Recipe: ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल एग करी, स्वाद ऐसा कि रहेगा हमेशा याद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 01:11 pm IST

आपने भी अंडा करी तो खूब बनाया होगा। लेकिन जो स्वाद ढाबा की एग करी में होता है वह जल्द घर के खाने में नहीं आ पाता है। जानिए कैसे बनाएं टेस्टी एग करी

एग करी बनाने की विधि- India TV Hindi
एग करी बनाने की विधि Image Source : INSTAGRAM/THATINDIANCURRY

अंडे से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। आपने भी अंडा करी तो खूब बनाया होगा। लेकिन जो स्वाद ढाबा की एग करी में होता है वह जल्द घर के खाने में नहीं आ पाता है। यह चटपटे मसालों के साथ मिलाकर बनाई जाती हैं। ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, टमाटर के अलावा गरम मसाला, साबुत मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं टेस्टी एग करी। 

एग करी बनाने के लिए सामग्री

  • 6 अंडे
  • एक कटोरी प्याज कटा हुआ
  • एक मीडियम साइज का टमाटर कटा हुआ
  • 2-3 साबुल लाल मिर्च
  • एक चम्मच जीरा
  • थोडी सी दालचीनी
  • 2-3 लौंग
  • 1 बड़ी बड़ी इलायची
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच काली मिर्च पाउडर

Recipe: बच्चों और बड़ों को घर पर बनाकर खिलाएं गेहूं के आटे की ये मैकरॉनी, सेहत और स्वाद दोनों में दमदार

ऐसे बनाएं अंडा करी

सबसे पहले एक पैन में पानी और अंडा डालकर अच्छी तरह से उबाल लेंगे। इसके बाद इन्हें छील लेंगे। अब उबले हुए 4 अंडों में टूथपिक से छेद कर लें। इसके बाद उबले अंडे, में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें। अब एक कढ़ाई में तेल या घी डालकर इन अंडों को फ्राई कर लेगें। अब इसी कढ़ाई में  तेज पत्ता, जीरा, लहसुन, साबुत लाल मिर्च , बड़ी इलायची, दालचीनी और अदरक डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं। स्वाद के लिए टमाटर और नमक डालें, टमाटर को तब तक पकाएं जब तक कि वे ठीक से पक न जाएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं। फिर पानी डालें और ढक्कन बंद करके 6-7 मिनट पकने दें। इसके बाद इसमें जो बचे हुए अंडे डाल कर अच्छे से ग्रेवी में मिक्स कर दें। अब इस मसाले घी अलग होने तक पकाएं। फिर इसमें तले हुए अंडे डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अगर पानी कम हैं तो थोड़ा और डाल दें और ढककर 3-4 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद गैसक बंद कर दें। आपका टेस्टी एक करी बनकर तैयार है। अब ताजा धनिया डालकर गार्निश कर लें। 

Recipe: यूं बनाएं चटपटा नींबू का अचार, स्वाद के साथ-साथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल