1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं आम का अचार, जानिए अचार बनाने की सिंपल रेसिपी

ऐसे बनाएं आम का अचार, जानिए अचार बनाने की सिंपल रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2020 07:47 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 10:05 am IST

आम के अचार हर किसी को पसंद है। चटपटा खट्टा अचार हर चीज के साथ खाया जा सकता है। इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। जानिए घर पर आम का अचार बनाने की रेसिपी। 

आम का आचार- India TV Hindi
आम का आचार Image Source : TIWTTER/DESI_PICKLES

कच्चे आम आते ही लोगों के घरों में अचार बनना शुरू हो जाता है। इसमें मसाले और तेल डालकर आप कई महीने तक के लिए स्टोर कर सकते हैं। आम के अचार को कई सारी चीजों के साथ खा सकते हैं। मार्केट में कई तरीके के अचार आपको मिल जाएंगे लेकिन जो बात घर में बने आम के अचार की है, वो कहीं नहीं है। आप इसे घर पर बिना ज्यादा मेहनत किए आसानी से बना सकते हैं। जानें आम का अचार घर पर कैसे बनाएं।

आम का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • 2 किलों कच्चे हरे आम (4 से 8 टुकड़ों में काटे हुए)
  • 1 कप नमक
  • 3 बड़े चम्मच सौंफ पीसी हुई
  • 3 बड़े चम्मच जीरा पीसा हुआ
  • 4 चम्मच सरसों के बीज दरदरे पीसे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी पीसी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 5 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 कप सरसों का तेल
  • 1-2 कप सिरका

ऐसे बनाएं कॉर्न पनीर कटलेट

आम का अचार बनाने की विधि

  • सभी मसाले और आधा तेल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके साथ ही एक जार साफ और सुखा हुआ लें लें।
  • अब आम के टुकड़ों को मसालों में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इन्हें जार में भर लें। 
  • अब बचा हुआ मसाला और तेल आखिर में ऊपर डाल दें।
  • अब रोजाना इस जार को धूप में रखें। इसके साथ ही साथ-साथ ही मिलाते रहें। जिससे कि अचारमें अच्छी तरह से धूप लग जाए। 
  • एक माह के अंदर की अचारमुलायम हो जाएगा। जिसे आप आसानी से पराठे या अपनी पसंदीदा रेसिपी के साथ खा सकते हैं। 

नोट-

आम के टुकड़ों में जरा सा भी पानी न रहें। इससे आचार खराब हो सकता है। इसलिए आम को काटने के बाद थोड़ी देर धूप में जरूर डाल दें। जिससे उनका पानी निकल जाए। 

ऐसे बनाएं कच्चे आम वाली अरहर की दाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल