1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर ऐसे बनाएं करारे और टेस्टी प्याज के पकौड़े

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं करारे और टेस्टी प्याज के पकौड़े

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2020 11:49 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 11:51 am IST

प्याज पर लिपटा बेसन, चटनी और चटपटे मसाले साथ यह हर किसी के ऑल टाइम फेवरट स्नैक्स है। जानिए प्याज के पकौड़े बनाने की सिंपल विधि।

प्याज के पकौड़े- India TV Hindi
प्याज के पकौड़े Image Source : INST/APRON.STORIES/AHMEDABAD_FOOD_WORLD

चाय के साथ चटपटे और क्रिस्पी पकौड़े हैं तो वह एक अलग ही आनंद मिलता है। यह एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड माना जाता है। घर में अचानक आए मेहमानों के सामने आप झटपट इन्हें बनाकर सर्व कर देते हैं। वहीं बारिश के मौसम के साथ एक कप गर्मागर्म अदरक वाली चाय और प्याज के पकौड़ों हो तो मजा दोगुना हो जाता है। तो फिर देर किस बात की आप भी बनाएं प्याज के पकौड़े। 

प्याज के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

  • दो कप बेसन
  • आधा कप चावल का आटा
  • प्याज  कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चौथाई चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच अदरक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
  • हरा धनिया कटा हुआ

Recipe: रोजाना वही नाश्ता खा-खाके हो गए हैं बोर तो अब ट्राई करें ये आलू बेसन कटलेट

ऐसे बनाएं प्याज के पकौड़े

सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, अदरक, नमक,  लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए फेंट लेंगे। इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे।

Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल में पाव भाजी बनाना है बड़ा आसान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

अब एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करेंगे। गर्म हो जाने के बाद इसे पेस्ट को प्याज में लपेट कर फ्राई करने के लिए डालेंगे। इन्हें अपने अनुसार क्रिस्पी और हल्का गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लेंगे। आपके गर्मागर्म प्याज के पकौड़े बनकर तैयार है। इन्हें सॉस के साथ सर्व करें।

Recipe: बच्चों के लिए झट से घर पर ऐसे बनाएं चिली पोटैटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल