1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूं बनाएं स्वादिष्ट पुदीने के गट्टे

यूं बनाएं स्वादिष्ट पुदीने के गट्टे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 03:47 pm IST

दिल्ली: आपने पुदीने से बनी कई तरह की रेसिपी खाई होगी। जिन्हें खाकर आप भी बोर हो गए होगे। पुदीना हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन आज हम अपनी खबर में पुदीने से संबंधित ऐसी रेसिपी के बारें में बता रहे है। जो बहुत ही स्वादिष्ट होते है।

pudine ke gatte- India TV Hindi
pudine ke gatte

नई दिल्ली: आपने पुदीने से बनी कई तरह की रेसिपी खाई होगी। जिन्हें खाकर आप भी बोर हो गए होगे। पुदीना हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन आज हम अपनी खबर में पुदीने से संबंधित ऐसी रेसिपी के बारें में बता रहे है। जो बहुत ही स्वादिष्ट होते है। तो फिर देर किस बात की बनाइए पुदीने के गट्टे।

ये भी पढे- Recipe: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मटन शमी कबाब

सामग्री

1. एक कप बेसन
2. आधा कप पुदीना और हरी मिर्च का पेस्ट
3. आधा चम्मच अजवाइन
4. थोड़ा सा नींबू का रस
5. स्वादानुसार नमक
6. थोड़ा सा चाट मसाला
7. आवश्यकतानुसार तेल

ऐसे बनाए पुदीने के गट्टे
सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्री लेकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर अच्छी तरह से आटा की तरह गूंथ लेँ। इसके बाद इन्हें गट्टे के आकार में काट लें। अब एक कछाई में तेल डालकर गर्म करें। जब वह गर्म हो जाए तो इसमें गट्टे डालकर हल्का ब्राउन तल लें। इसी तरह सभी तल लें। इसके बाद एक प्लेट में रखें और इसके ऊपर नींबू का रस और चाट मसाला डालकर गरमा-गर्म सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल