1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में यूं बनाए पनीर वेज सब्जी

डिनर में यूं बनाए पनीर वेज सब्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2015 07:38 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:41 pm IST

नई दिल्ली: पनीर खाना किसे पसंद नही होता है। नाम सुनते ही दिमाग में ढ़ेरों तरीके के व्यंजन सामने आने लगते है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी यह काफी पंसद आती है। बच्चो के

Recipe: पनीर मिक्स वेज- India TV Hindi
Recipe: पनीर मिक्स वेज

नई दिल्ली: पनीर खाना किसे पसंद नही होता है। नाम सुनते ही दिमाग में ढ़ेरों तरीके के व्यंजन सामने आने लगते है।  बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी यह काफी पंसद आती है। बच्चो के लंच में पनीर से बनी कोई भी डिश दे दें। वो पूरा चट कर ही आएगें। आज हम आपको पनीर के साथ कुछ हरी सब्जियो को मिक्स कर बेहद टेस्टी और हेल्दी डिश बनाना बता रहे है। जिसे बनाकर खिलानें पर सभी आपकी तारीक करना नही भूलेगें। जानिेए बनानें की विधि के बारें में।  

ये भी पढ़े- आज डिनर में बनाएं स्वादिष्ट पनीर बटर मसाला

सामग्री

1. दो कप यानी की 100 ग्राम चौकोर आकार में कटा हुआ पनीर
2. एक कप कटी हुई फूलगोभी
3. एक कप कटी हुई बारीक कटी हुई गाजर
4. एक कप कटी हुई शिमला मिर्च
5. एक कप कटा हुआ टमाटर
6. आधा कप हरी मटर
7. एक प्याज बारीक कटी हुई
8. एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
9. दो हरी मिर्च कटी हुई
10. आधा चम्मच धनिया पाउडर
11. आधा चम्मच हल्दी पाउडर
12. एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
13. एक चम्मच जीरा
14. आधा चम्मच गरम मसाला
15. एक चुटकी हींग
16. आवश्यकतानुसार तेल
17. स्वादानुसार नमक
18. गार्निश के लिए बारीक कटी हुई धनिया

पनीर मिक्स बेज बनाने के विधि

सबसे पहले एक कढाई में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज. हरी मिर्च, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें। जब ये ब्राउन कलर का हो जाए तब इसमें टमाटर,  धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच में 5 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद देखें कि मासालों से तेल निकलने लगा है तो इसमें सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और धीमी आंच में कम से कम 10 मिनट तक किसी ढक्कन से ढक कर पकाएं। साथ ही इसे बीच-बीच में चलातें रहें जिससे कि यह जलें न । इसके बाद देखें कि अगर सब्जी थोडी पक गी हो तो ढक्कन हटा दें और इसमें गरम मसाला डाले और इसके सब्जी में पानी को धीमी आंच में सुखने दे।

इसके बाद इसमें पनीर डालें और धीमें से मिलाए और 5 मिनट तक पकने दे। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपकी पनीर वेज सब्जी बनकर तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर बारीक कटी हरी धनिया स् गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़े- Recipe: हैदराबादी बैंगन का सालन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल