1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं उरद दाल का वड़ा, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं उरद दाल का वड़ा, ये है बनाने की आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 10:47 pm IST

नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो स्वाद में लजीज हो और जिसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी ना लगे। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दाल के वड़ा बनाने की रेसिपी बताते हैं।

Urad dal vada- India TV Hindi
Urad dal vada Image Source : INSTAGRAM/ADAMSCAFE20

नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो स्वाद में लजीज हो और जिसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी ना लगे। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दाल के वड़ा बनाने की रेसिपी बताते हैं। ये खाने में ना केवल लाजवाब होगा बल्कि टेस्ट ऐसा होगा कि आप इन्हें बार बार बनाकर अपने परिवार वालों और दोस्तों को खिलाएंगे। इसके लिए बस आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। जानें इसे बनाने का आसान सा तरीका।

वड़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • उरद दाल छिलके वाली करीब 5-6 घंटे पानी में भीगी हुई
  • हरी मिर्च
  • धनिया की पत्ती
  • हींग
  • नमक 
  • रिफाइंड या सरसों का तेल डीप फ्राई करने के लिए 

बनाने की विधि- सबसे पहले उरद की करीब 5-6 से घंटे छिलके वाली भीगी दाल को पानी से अच्छे से धो लें। इसे तब तक पानी से साफ करें जब तक इसके छिलके ना निकल जाएं। इसके बाद दाल को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। अब दाल को बर्तन में निकालकर उसे अच्छे से फेंटें। करीब 10 मिनट तक दाल को फेटने के बाद इसमें  महीन कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से चलाएं।

अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें रिफाइंड या फिर सरसों का तेल जिसमें भी आपको डीप फ्राई करना हो वो डाल दें। तेल के गर्म होते ही इस पेस्ट को चम्मच या फिर हाथ में थोड़ा सा लें और कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें। सभी वड़ा को इसी तरह से बनाएं और डीप फ्राई करें। जब वड़े हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं तो आप उन्हें प्लेट में निकालकर सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल