1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: तिजोरी रखते समय इस बात का रखें ध्यान, घर आएगी खुशहाली

वास्तु टिप्स: तिजोरी रखते समय इस बात का रखें ध्यान, घर आएगी खुशहाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2022 06:41 am IST,  Updated : Jan 15, 2022 06:45 am IST

तिजोरी को या तो दक्षिण दिशा की तरफ दिवार से सटाकर रखें जिससे इसका मुंह उत्तर की ओर खुले या फिर पश्चिम दिशा में रखे जिससे यह पूर्व की ओर खुलेगी।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INSTAGRAM / SHREE_NAKODA_STEEL_FURNITURE

Highlights

  • वास्तु के अनुसार तिजोरी को सही दिशा में रखना जरूरी है।
  • सही दिशा में तिजोरी रखने से पैसों की बढ़ोतरी होगी।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर की तिजोरी के बारे में। तिजोरी हमारे लिए इतनी खास होती है तो इसे रखने की जगह भी खास और बड़ी सोच-समझकर तय करनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि आप चाहें कितना ही पैसा कमा लें लेकिन फिर भी आप की तिजोरी में बरकत नहीं होती। इस परेशानी से बचने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। 

Related Stories

वास्तु टिप्स : अगर हाथ में नहीं टिकता पैसा तो घर में लगाएं क्रासुला का पौधा, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

तिजोरी को या तो दक्षिण दिशा की तरफ दिवार से सटाकर रखें जिससे इसका मुंह उत्तर की ओर खुले या फिर पश्चिम दिशा में रखे जिससे यह पूर्व की ओर खुलेगी। शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर और पूर्व दिशा में इंद्र देव का वर्चस्व माना जाता है। न दोनों दिशाओं में तिजोरी का मुंह खुलने से पैसों की बढ़ोतरी होगी और परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी न हो।  क्योंकि ये दिशा यम की

दिशा है और इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलना मतलब परेशानियों को बुलावा देना है। 

Vastu Tips: जानिए - घर में ड्रैगन की मूर्ति रखने के क्या होते हैं फायदे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल