1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अब कांच का पुल देखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा चीन, ऋषिकेश में बनेगा देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज

अब कांच का पुल देखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा चीन, ऋषिकेश में बनेगा देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 01:54 pm IST

94 सालों से ऋषिकेश की पहचान बने लक्ष्मण झूले के बराबर में गंगा पर देश का पहला कांच का पुल बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई 8 मीटर और लंबाई 132.3 मीटर होगी।

Rishikesh- India TV Hindi
Rishikesh

उत्तराखंड का  ऋषिकेश फेमस डेस्टिनेशन में एक माना जाता है। दिल्ली के नजदीक होने के कारण वीकेंड में आप आसानी से यहां की वादियों की सैर करने के लिए निकल जाते हैं। अगर आपको भी ऋषिकेश काफी पसंद है तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। ऋषिकेश में बन रहा है देश का पहला ग्लास फ्लोर ब्रिज। जी हां इस बात की मंजूरी भी मिल चुकी हैं। लक्ष्मण झूला के बराबर बनने वाले इस ब्रिज में ट्रांसपैरेंट कांच का इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि लक्ष्मण झूला को पिछले साल जुलाई में सुरक्षा कारणों के कारण बंद कर दिया गया था। वह 94 सालों से ऋषिकेश को अलग पहचान दे रहा है। इस झुला के बंद हो जाने के बाद उत्तराखंड सरकार ने ग्लास ब्रिज की डिजाइन बनाने की मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने  बताया कि लक्ष्मण झूला के समानांतर बनने वाले नए ब्रिज की चौड़ाई 8 मीटर और लंबाई 132.3 मीटर होगी। इसके साथ ही  दोनों किनारों पर सात फीट ऊंची रेलिंग लगेगी। इसमें कांच के दो फर्श होंगे। बीच में ढाई मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी, जिससे दोपहिया जैसे हल्के वाहन पास हो सकेंगे। कांच की मोटाई साढ़े तीन इंच होगी और यह प्रति वर्गमीटर 750 किलो बोझ उठाह सकेगा। ब्रिज में यूज होने वाले लोहे के खंभे और छड़ आम मटीरियल से ज्यादा मजबूत होंगे।

सर्दियों में घूमें 'धरती का स्वर्ग', IRCTC लाया कश्मीर के लिए शानदार टूर पैकेज 

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि यह पुल इतना ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा कि आने वाले 150 सालों तक यह सुरक्षित रहेगा। अब हर किसी को देश के पहले ग्लास ब्रिज के बनने का बेसब्री से इंतजार है। 

Glass bridge china
Glass bridge china

आपको बता दें कि अभी तक कांच का बना ये पुल सिर्फ चीन पर बना हुआ है। जिसे देखने के लिए लाखों पर्यटक जाते हैं।  चीन ने जमीन से 218 मीटर ऊपर कांच का पुल बनवाया है। ये पुल चीन के हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में बनाया गया है। अब कुछ ही सालों में यह देश में बन जाएगा। जिसके बाद आपको चीन जाने के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा।

करना चाहते हैं भूटान की 'अद्भुत यात्रा', IRCTC लाया आपके लिए खास पैकेज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल