1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: टिकट कटने के बाद पहली बार सामने आया कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का बयान, नए उम्मीदवार को लेकर कही ये बात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: टिकट कटने के बाद पहली बार सामने आया कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का बयान, नए उम्मीदवार को लेकर कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 21, 2023 10:14 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 06:16 am IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जो पांचवी सूची जारी की, उसमें हैरानी की बात ये निकली कि कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं दिया गया। बल्कि उनकी जगह इंदौर-3 से राकेश शुक्ला को टिकट दिया गया।

Akash Vijayvargiya- India TV Hindi
आकाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 92 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय की इंदौर-3 से टिकट काट दी है और उनकी जगह राकेश शुक्ला को टिकट दिया है।

टिकट कटने पर क्या बोले आकाश?

टिकट कटने के बाद आकाश विजयवर्गीय का पहली बार बयान सामने आया है। आकाश ने कहा कि पार्टी ने इस बार माननीय कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव लड़ाने का फैसला किया था, तभी ये बात स्पष्ट हो गई थी कि मुझे टिकट नहीं मिलेगा। हम सभी ने खुशी के साथ इस निर्णय को स्वीकार किया है। जो भी पार्टी के हित में होता है, हमें वो मान्य होता है। ये बहुत खुशी की बात है कि मेरे भाई जैसे गोलू शुक्ला को 3 नंबर की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

आकाश ने कहा कि 3 नंबर विधानसभा में पिछले पांच सालों में हमने सबका साथ, सबका विकास के नारे को बुलंद किया। जन-जन तक लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित किया। वहां विकास कार्य हों, ये सुनिश्चित किया। अपने और सभी के प्रयासों से हम लोग ढाई हजार करोड़ के विकास कार्य कराने में सफल हुए। मुझे लगता है कि गोलू शुक्ला मुझसे भी ज्यादा अनुभवी नेता हैं और वह पिछले कार्यकाल से भी तेजी से विकास कार्य करवाएंगे।

ये भी पढ़ें: 

क्राइम के मामले में ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर, सामने आई साल 2023 की लिस्ट

Chhattisgarh Election Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? पोल में सामने आई जनता के मन की बात 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।