1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से अब तक 90 लोगों की मौत: राज्य सरकार

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से अब तक 90 लोगों की मौत: राज्य सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2021 10:09 pm IST,  Updated : May 19, 2021 10:09 pm IST

महाराष्ट्र में म्यूकरमाइकोसिस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है । प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से अब तक 90 लोगों की मौत: राज्य सरकार- India TV Hindi
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से अब तक 90 लोगों की मौत: राज्य सरकार Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में म्यूकरमाइकोसिस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है । प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी । ब्लैक फंगस के नाम से कुख्यात म्यूकरमाइकोसिस के मामले पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरूआत के बाद से आने शुरू हुये हैं । हालांकि, मंत्री ने इसका समय नहीं बताया। 

उन्होंने कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल के प्रति भी चेताया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। यह गंभीर है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिये।'' 

मंत्री ने कहा, ''कोविड-19 मरीज के इलाज में स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचना चाहिये।'' टोपे ने कहा कि गंभीर मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली के दमन जैसे कारकों से भी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।