1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus: महाराष्ट्र में कुल मामले 72 हजार के पार, अकेले मुंबई शहर में 42,216 केस

Coronavirus: महाराष्ट्र में कुल मामले 72 हजार के पार, अकेले मुंबई शहर में 42,216 केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 12:07 am IST

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2287 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 72,300 हो गए हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2287 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 72,300 हो गए हैं। जिसमें से एक्टिव केस 38,493 और 2465 लोगों की मौत हो चुका है।

अबतक महाराष्ट्र में कुल 31,333 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बात अगर मुंबई शहर की करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 1117 नए मरीज मिले और 49 लोगों की मौत हो गई। मुंबई शहर में अबतक 42 हजार 216 केस सामने आए चुके हैं। इनमें से 23,629 एक्टिव केस और कुल 1368 लोगों की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन के दौरान 1.21 लाख मामले दर्ज, 23,651 लोग हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने के लिए अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 1,21,230 मामले दर्ज किए गए और 23,651 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लागू करवाने के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की 258 घटनाएं सामने आईं जिनके लिए 838 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि 706 लोगों को पृथक-वास के नियम तोड़ने के लिए पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, “संक्रमण के विषय में विभिन्न पुलिस नियंत्रण कक्ष में राज्य भर से 99,516 कॉल प्राप्त हुईं। पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए, 77,435 वाहनों को जब्त किया और 6.22 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला।”

With inputs from Bhasha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।