1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर महानगरपालिका चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 32 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया सस्पेंड, यह है वजह

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के बीच BJP का बड़ा एक्शन, 32 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया सस्पेंड, यह है वजह

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 09, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 04:06 pm IST

नागपुर में 100 से ज्यादा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंका था, उनमें से 96 ने अपना नामांकन वापस ले लिया, उन्हें मना लिया गया। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल करके अनुशासनहीनता कायम की है, तो उन्हें और उनके समर्थकों को भाजपा से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

bjp- India TV Hindi
बीजेपी (फाइल फोटो) Image Source : PTI

नागपुर महानगरपालिका के चुनाव में संगठनात्मक अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी कार्य किए जाने के मामले में बीजेपी ने 32 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। इनमें कुछ भूतपूर्व नगर सेवक और उन्हें समर्थन देने वाले भाजपा के कार्यकर्ता है। यह बात भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताई।

100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने किया था विद्रोह

दयाशंकर तिवारी ने कहा कि लगभग 100 से ज्यादा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विद्रोह का बिगुल फूंका था, उनमें से 96 ने अपना नामांकन वापस ले लिया, उन्हें मना लिया गया। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल करके अनुशासनहीनता कायम की है, तो उन्हें और उनके समर्थकों को भाजपा से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इन 32 कार्यकर्ताओं को जिन्हें निलंबित किया गया है, उनमें से कुछ चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा को ही चुनौती दे रहे हैं।

विनायक डेहनकर, सुनील अग्रवाल भी सस्पेंड

भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक अनुशासन आवश्यक है। चुनाव के समय पार्टी का आदेश अंतिम रहता है और अधिकृत उम्मीदवार के समर्थन में काम नहीं करने वाले या पार्टी के विरोध में काम करने वाले को संगठन में स्थान नहीं है। निलंबित बीजेपी के कार्यकर्ताओं में पूर्व महापौर अर्चना डेहनकर के पति विनायक डेहनकर, वरिष्ठ नगर सेवक रहे सुनील अग्रवाल, सुनीता महल्ले भी शामिल हैं।

बीजेपी के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि महानगरपालिका चुनाव में भाजपा ने अनुशासन और पार्टी निष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लेकिन इसके बावजूद जो कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में काम कर रहे हैं या स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे सदस्यों को पार्टी अनुशासन भंग करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 वर्ष के लिए निलंबित करती है।

निलंबित कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?

वहीं, निलंबित कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पार्टी ने अंत समय तक अंधकार में रखा। टिकट क्यों काटी गई यह बताया नहीं लेकिन जनता ने कहा है कि वह चुनाव लड़े, इसलिए वह पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी का अधिकार है, इस तरीके का फैसला लेने के लिए इसलिए उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है।

यह भी पढ़ें-

'मैं मंदिर में माथा झुकाउंगा लेकिन गंगा का पानी नहीं पिऊंगा', राज ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा? मराठी मुसलमान पर भी बोले

BMC Elections: कांग्रेस ने 12 पार्षदों को पार्टी से निकाला, सबने BJP ज्वाइन कर लिया, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।