1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में कोरोना वायरस के 1308 नए केस, 39 मरीजों की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस के 1308 नए केस, 39 मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 08:50 am IST,  Updated : Jul 12, 2020 08:50 am IST

मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई।

मुंबई में कोरोना वायरस के 1308 नए केस, 39 मरीजों की मौत- India TV Hindi
मुंबई में कोरोना वायरस के 1308 नए केस, 39 मरीजों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई।

हालांकि महाराष्ट्र सरकार के बयान में मुंबई के आंकड़ों में कुछ अंतर था। इसमें अब तक शहर में मरने वालों की संख्या 5,244 बताई गयी है और संक्रमण के 1,284 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,745 बताई गयी है।

बीएमसी के अनुसार दिनभर में कोविड-19 के 1,497 मरीज ठीक हो गए। अभी तक शहर में 63,431 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में अभी 22,779 मरीजों का इलाज चल रहा है। शहर में कोविड-19 के मामले 50 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

वहीं, पूरे राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में शनिवार को 8139 नए कोरोना पॉजिटिव पेशेंट सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना से 223 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 246600 पॉजिटिव मरीज मिले है।

महाराष्ट्र में अभी एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 99202 है। अबतक 136985 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं पिछले 24 घंटो में 4360 लोग ठीक होकर घर गए। राज्य में अबतक 10116 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।