1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2018: बजट के दिन मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर तीन माह के निचले स्तर पर : पीएमआई

Budget 2018: बजट के दिन मोदी सरकार को लगा बड़ा झटका, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर तीन माह के निचले स्तर पर : पीएमआई

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 01, 2018 07:47 pm IST,  Updated : Feb 02, 2018 02:20 pm IST

विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में तीन माह के निचले स्तर पर पहुंच गई। इसकी अहम वजह कारखानों का उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार वृद्धि का धीमा रहना है। यह बात कंपनियों के परचेजिंग मैनेजरों के बीच किए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण में सामने आयी है।

Manufacturing PMI- India TV Hindi
Manufacturing PMI

नई दिल्ली विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर जनवरी में तीन माह के निचले स्तर पर पहुंच गई। इसकी अहम वजह कारखानों का उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार वृद्धि का धीमा रहना है। यह बात कंपनियों के परचेजिंग मैनेजरों के बीच किए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण में सामने आयी है। निक्केइ इंडिया का विनिर्माण पीएमआई जनवरी में गिरकर 52.4 पर पहुंच गया जबकि दिसंबर में यह 60 माह के उच्च स्तर यानी 54.7 पर था। हालांकि, यह लगातार छठा महीना है जब विनिर्माण पीएमआई 50 से ऊपर रहा है।

एक क्लिक में जानिए मोदी सरकार के पांचवें बजट की 10 सबसे बड़ी बातें

पीएमआई का 50 से ऊपर रहना संबंधित क्षेत्र की गतिविधियों में विस्तार को जबकि 50 से नीचे रहना संकुचन को दर्शाता है।

Budget
Budget

आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्री और इस रिपोर्ट की लेखिका आशना डोढिया ने कहा कि दिसंबर में बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद भारतीय विनिर्माण अर्थव्यवस्था ने अपनी तेजी को जनवरी में खो दिया। इसका प्रमुख कारण उत्पादन और नए ऑर्डर में कमी के साथ रोजगार निर्माण में वृद्धि का धीमा रहना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा