1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. घाटे में चल रहे PNB ने चौंकाया, तीसरी तिमाही में 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

घाटे में चल रहे PNB ने चौंकाया, तीसरी तिमाही में 506 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2021 08:25 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 08:25 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा।

PNB reports net profit of Rs 506 cr in Oct-Dec qtr - India TV Hindi
PNB reports net profit of Rs 506 cr in Oct-Dec qtr  Image Source : @PNBINDIA

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 506.03 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में बैंक को 492.28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पीएनबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 23,298.53 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की तीसरी तिमाही मे 15,967.49 करोड़ रुपये था। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

एकीकृत आधार पर बैंक का लाभ 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 585.77 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक को शुद्ध रूप से 501.93 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। एकीकृत आय आलोच्य तिमाही में 23,639.41 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 16,211.24 करोड़ रुपये थी। हालांकि पीएनबी ने कहा कि ताजा परिणाम की तुलना 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही से नहीं की जा सकती क्योंकि उस समय के आंकड़े विलय के पूर्व के थे। 

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

एक अप्रैल, 2020 से पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स का विलय प्रभाव में आया। पीएनबी की संपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। बैंक का कुल फंसा कर्ज (एनपीए) दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में सकल कर्ज का 12.99 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 16.30 प्रतिशत था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

PNB