1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक टूटा, निफ्टी 8700 के नीचे

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक टूटा, निफ्टी 8700 के नीचे

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 09, 2016 10:15 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 10:17 am IST

सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 30.73 अंकों की गिरावट के साथ 28,151.84 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.95 की कमजोरी के साथ 8,699.40 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक टूटा, निफ्टी 8700 के नीचे- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक टूटा, निफ्टी 8700 के नीचे

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 30.73 अंकों की गिरावट के साथ 28,151.84 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.95 की कमजोरी के साथ 8,699.40 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी करीब 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 18,920 के नीचे कारोबार गया है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 106.65 अंकों की मजबूती के साथ 28,289.22 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,727.80 पर खुला। एनएसई का मिडकैप 50 इंडेक्स 0.2 फीसदी टूटा है और करीब 3,714 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार खुलने के बाद गिरावट बढ़ी। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी लुढ़ककर 12800 के नीचे आ गया है।

दिग्गज शेयर में टाटा पावर, ल्यूपिन, टाटा मोटर्स डीवीआर और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों में 2.2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं आइडिया सेल्यूलर, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा, और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर 3.7 तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपए की आज एकदम सपाट शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट होकर 66.84 के स्तर पर खुला है। वहीं सोमवार के कारोबारी सत्र में भी डॉलर के मुकाबले रुपया 66.84 पर ही बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा