1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोल्ड बॉन्ड में कारोबार इस महीने के अंत तक होगा शुरू, चौथे चरण की घोषणा होगी जल्द

गोल्ड बॉन्ड में कारोबार इस महीने के अंत तक होगा शुरू, चौथे चरण की घोषणा होगी जल्द

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 17, 2016 09:37 am IST,  Updated : May 17, 2016 10:30 am IST

सरकार ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में ट्रेडिंग इस माह के अंत तक शुरू होगी और योजना की चौथा चरण उसके बाद शुरू किया जाएगा।

गोल्ड बॉन्ड में कारोबार इस महीने के अंत तक होगा शुरू, चौथे चरण की घोषणा जल्द- India TV Hindi
गोल्ड बॉन्ड में कारोबार इस महीने के अंत तक होगा शुरू, चौथे चरण की घोषणा जल्द

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में ट्रेडिंग इस माह के अंत तक शुरू होगी और योजना की चौथा चरण उसके बाद शुरू किया जाएगा। मई के अंत तक एसजीबी की ट्रेडिंग का फैसला आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। हाल में हुई यह बैठक स्वर्ण आधारित योजनाओं की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में यह फैसला किया गया कि इसकी ट्रेडिंग मई अंत तक शुरू की जाए और उसके तुरंत बाद एसजीबी की चौथी किस्त शुरू की जाए। इसमें यह भी निर्णय किया गया कि बैंकों से कहा जाए कि वे स्वर्ण मौद्रिकरण योजना के तहत अधिक सोना जुटाने के लिए समन्वित प्रयास करें, जिससे सरकार इस योजना के लक्ष्य को हासिल कर सके।

सरकारी गोल्ड बांड योजना की तीसरी किस्त के प्रति ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला था और सरकार को 329 करोड़ रुपए मूल्य के केवल 1,128 किलो सोने के लिए ही आवेदन मिले। इस योजना के तहत अब तक कुल मिलाकर 1322 करोड़ रुपए मूल्य के 4,916.253 किलो सोने के लिए आवेदन मिले हैं। योजना की तीसरी किस्त 8-14 मार्च तक खोली गई थी। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 1,128 किलो सोने की कुल ग्राहकी के लिए 64,000 आवेदन मिले। इस सोने की कीमत 329 करोड़ रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा