1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. माइक्रोमैक्‍स ने दिवाली से पहले लॉन्‍च किए 2 एंड्रॉयड गो स्‍मार्टफोन, कीमत है इनकी बहुत कम

माइक्रोमैक्‍स ने दिवाली से पहले लॉन्‍च किए 2 एंड्रॉयड गो स्‍मार्टफोन, कीमत है इनकी बहुत कम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 30, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 02:35 pm IST

घरेलू स्मार्टफोन हैंडसेट निर्माता माइक्रोमैक्स ने भारत में अपने दो नए एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ये नए स्मार्टफोन हैं भारत 5 इनफिनिटी एडिशन और भारत 4 दिवाली एडिशन।

micromax- India TV Hindi
micromax Image Source : MICROMAX

नई दिल्‍ली। घरेलू स्‍मार्टफोन हैंडसेट निर्माता माइक्रोमैक्‍स ने भारत में अपने दो नए एंड्रॉयड गो स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। ये नए स्‍मार्टफोन हैं भारत 5 इनफ‍िनिटी एडिशन और भारत 4 दिवाली एडिशन। यह नए स्‍मार्टफोन ऑफलाइन बेचे जाएंगे। माइक्रोमैक्‍स भारत 5 इनफ‍िनिटी एडिशन की कीमत 5,899 रुपए और माइक्रोमैक्‍स भारत 4 दिवाली एडिशन की कीमत 4,249 रुपए है।

माइक्रोमैक्‍स इंफोर्मेटिक्‍स लिमिटेड के सह-संस्‍थापक विकास जैन ने एक बयान में कहा कि एक नहीं बल्कि दो स्‍मार्टफोन को एक साथ पेश करने के बारे में हमारा मानना है कि उपभोक्‍ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार माइक्रोमैक्‍स परिवार में से अपने लिए चुनने के लिए विस्‍तृत रेंज होनी चाहिए, इसलिए हमनें यह कदम उठाया है।  

ये दोनों ही स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करते हैं। यह कम हार्डवेयर के साथ ही बेस्‍ट सॉफ्टवेयर अनुभव को सुनिश्चित करते हैं। माइक्रोमैक्‍स भारत 4 दिवाली एडिशन में 2000 एमएएच की बैटरी है और यह 5 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। माइक्रोमैक्‍स भारत 5 इनफ‍िनिटी एडिशन में 5000 एमएएच की बैटरी है और यह 18:9 फुल विजन डिस्‍प्‍ले के साथ आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा