1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today: कमजोर पड़ी सोने और चांदी की मांग, सोना 50 रुपए टूटा तो चांदी 40,000 रुपए से नीचे आई

Gold Price Today: कमजोर पड़ी सोने और चांदी की मांग, सोना 50 रुपए टूटा तो चांदी 40,000 रुपए से नीचे आई

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 07, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 04:50 pm IST

स्‍थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए टूटकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 50 रुपए टूटकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 650 रुपए के नुकसान से 39,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं तथा फुटकर कारोबारियों की मांग घटने तथा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोने-चांदी में गिरावट आई। निवेशक यह उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व संभवत: ब्याज दरों में बढोतरी करेगा। ऊंची ब्याज दर पर सोने में निवेश कम आकर्षक होगा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 1.14 प्रतिशत टूटकर 1,323.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 16.62 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 31,550 रुपए और 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले दो दिन में बहुमूल्य धातु के दाम 350 रुपए चढ़े थे।

सोने की तरह की चांदी हाजिर भी 650 रुपए के नुकसान से 39,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 405 रुपए के नुकसान से 38,555 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के स्तर पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा