1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business New Sin Hindi

BUSINESS NEW SIN HINDI

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Personal Income Tax: स्वीडन में 61% और जापान में 56% आयकर, चीन और अमेरिका में भी भारत से ज्यादा टैक्स

    Personal Income Tax: स्वीडन में 61% और जापान में 56% आयकर, चीन और अमेरिका में भी भारत से ज्यादा टैक्स

    भारत में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 30 प्रतिशत टैक्स वसूला जाता है लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां व्यक्तिगत आय पर भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ता है। एक देश तो ऐसा भी है जहां व्यक्तिगत आय पर भारत में वसूले जाने टैक्स के मुकाबले दोगुना टैक्स लगता है और वह देश है स्वीडन, इस देश में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 61 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ता है।

    बिज़नेस | Jun 10, 2018, 12:17 PM IST
  • हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ हुई, रेलवे के AC यात्रियों से ज्यादा

    हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ हुई, रेलवे के AC यात्रियों से ज्यादा

    पिछले 4 साल के दौरान देश में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को जानकारी दी है कि 2017 के दौरान देश में हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई है जो भारतीय रेल में वातानुकूलित डिब्बों के यात्रियों की संख्या से ज्यादा है। 2016 के मुकाबले 2017 में हवाई यात्रियों की संख्या में 17.31 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है।

    बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:41 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता

    पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।

    बिज़नेस | Jun 10, 2018, 10:19 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल के जीएसटी दायरे में आने की उम्मीद: पेट्रोलियम मंत्री

    पेट्रोल-डीजल के जीएसटी दायरे में आने की उम्मीद: पेट्रोलियम मंत्री

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज उम्मीद जताई कि पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में ला दिया जायेगा। GST के दायरे में आने से ईंधन की कीमतों में उतार - चढ़ाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्रधान ने गुरुवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में कहा कि लंबी अवधि में पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाना तय है। धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी हद तक अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:01 PM IST
  • फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़

    फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़

    अगले हफ्ते से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अरबों रुपए ईनाम के तौर खिलाड़ीयों और टीमों को दिए जाएंगे। विजेता टीम को सिर्फ फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्रोफी ही नहीं मिलेगी, बल्कि टीम पर पैसों की बरसात भी होगी। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबाल के इस महाकुंभ में दुनियाभर से 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।

    बिज़नेस | Jun 07, 2018, 08:54 PM IST