1. होम
  2. पैसा
  3. विषय
  4. Business

BUSINESS

Advertisement
  • फ्री में तुरंत मिलेगा पैन नंबर, आयकर विभाग ने शुरू की व्यवस्था

    फ्री में तुरंत मिलेगा पैन नंबर, आयकर विभाग ने शुरू की व्यवस्था

    आयकर विभाग ने ‘तुरंत’ पैन नंबर जारी करने की एक सेवा शुरू की है। इसके तहत पहली बार पैन चाहने वालों को उनके आधार कार्ड के आधार पर तुरंत ई-पैन जारी कर दिया जाएगा। आयकर विभाग ने हाल ही में एक परिपत्र में यह जानकारी दी है। जिसके मुताबिक यह सुविधा नि:शुल्क है और वैध आधार धारकों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है

    बिज़नेस | Jul 02, 2018, 08:47 AM IST
  • GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत

    GST के तहत कई और वस्तुओं को दायरे में ला सकती है सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिए संकेत

    एक साल पहले देश में लागू हुई नई टैक्स व्यवस्था गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) के तहत अभी तक जितनी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स लग रहा है उनमें और वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री ने इसके अलावा भविष्य में GST की दरों के ढांचे को और आसान बनाने की बात भी कही है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 03:21 PM IST
  • ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव

    ट्रंप और सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत, भाव पर आ सकता है दबाव

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के शाह सलमान ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के उनके आग्रह को मान लिया है। ईरान और वेनेजुएला की ओर से आने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे 20,00,000 बैरल तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब करीब एक सप्ताह पहले ही तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 12:25 PM IST
  • LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी महंगा

    महंगे पेट्रोल और डीजल की मार से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है, तेल और गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। आज से देशभर में सब्सिडी वाले सिलेंडर के साथ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया है। इतना ही नहीं तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 10:20 AM IST
  • पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

    पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

    पाकिस्तान को कर माफी योजना से कर के रूप में भारी-भरकम रकम मिली है। यह योजना पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में किये गये निवेश या संपत्तियों को वैध करने और रिटर्न में उनकी घोषणा के लिये शुरू की गई। पाकिस्तान में लगभग 5,000 लोगों ने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया है और अब तक कर के रूप में करीब 80 अरब रुपए जमा होने की उम्मीद है। सरकार की यह योजना आज बंद हो रही है।

    बिज़नेस | Jul 01, 2018, 11:29 AM IST
Advertisement
  • कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    कर्ज हुआ महंगा, PNB और Allahabad Bank ने MCLR बढ़ाने की घोषणा की

    देश के दो बड़े सरकारी बैंकों का कर्ज अब महंगा हो गया है, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड ब्याज दर (MCLR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। दोनो ही बैंकों ने पहली जुलाई से अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:52 PM IST
  • विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    विजय माल्या की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी अध्यादेश के तहत 27 अगस्त को तलब किया

    भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की मुसीबत बढ़ती जा रही है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर कोर्ट ने विजय माल्या ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने माल्या को 27 अगस्त को हाजिर होने नोटिश दिया है। ED ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी कि नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित किया जाए साथ ही उसकी प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया जाए

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 06:23 PM IST
  • रविवार को देश में मनाया जाएगा ‘जीएसटी दिवस’, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

    रविवार को देश में मनाया जाएगा ‘जीएसटी दिवस’, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

    देश में माल एवं सेवाकर (GST) लागू होने की पहली वर्षगांठ पर कल ‘जीएसटी दिवस’ मनाया जाएगा। इसने भारतीय कराधान क्षेत्र में अप्रत्याशित सुधारों के प्रति करदाताओं के उत्साह और भागीदारी का पूरी दुनिया में एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि सरकार एक जुलाई 2018 को ‘ जीएसटी दिवस ’ मनायेगी। देश में पिछले साल एक जुलाई को जीएसटी लागू किया गया था।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 04:36 PM IST
  • 2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी

    2 महीने में 17% बढ़ा चावल निर्यात लेकिन बासमती एक्सपोर्ट में आई कमी

    वित्त वर्ष 2017-18 में रिकॉर्ड चावल निर्यात के बाद अब नए वित्त वर्ष 2018-19 में भी निर्यात में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के पहले 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश से चावल निर्यात में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इस दौरान सिर्फ गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़ा है जबकि बासमती चावल के निर्यात में कमी देखने को मिली है

    बाजार | Jun 30, 2018, 04:15 PM IST
  • विश्व व्यापार संगठन से अलग नहीं होगा अमेरिका, लेकिन ट्रंप ने की WTO की आलोचना

    विश्व व्यापार संगठन से अलग नहीं होगा अमेरिका, लेकिन ट्रंप ने की WTO की आलोचना

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि वह अमेरिका को विश्व व्यापार संगठन (WTO) से बाहर निकालने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अमेरिका के साथ ‘‘ बहुत बुरा व्यवहार ’’ करने के लिये डब्ल्यूटीओ की कड़ी आलोचना की। ट्रंप की यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि ट्रंप ने अपनी शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वह अमेरिका को WTO से बाहर करना चाहते हैं।

    बिज़नेस | Jun 30, 2018, 03:02 PM IST
Advertisement