GST COUNCIL
-
खुशखबरी सरकार कर रही है पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की तैयारी, पेट्रोलियम पदार्थों को GST में लाने पर होगा विचार
ई्रंधन पर एक समान कर लगाने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नरम बनाने में मदद मिलेगी, जिनकी कीमत हाल ही में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा उच्च कर लगाने की वजह से अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।
फायदे की खबर | Sep 14, 2021, 02:23 PM IST -
GST Council की 45वीं बैठक 17 सितंबर को, कोविड-19 से जुड़े सामान पर दरों की होगी समीक्षा
जीएसटी परिषद की इससे पिछली बैठक 12 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई थी। इसमें कोविड-19 से संबंधित सामग्री पर कर की दरों को 30 सितंबर तक के लिए घटाया गया था।
बिज़नेस | Sep 02, 2021, 11:40 AM IST -
GST से कम हुआ टैक्स का बोझ, अनुपालन में वृद्धि से 4 साल में भरे गए 66 करोड़ से अधिक रिटर्न
जीएसटी के तहत कर की चार दरें तय की गई हैं, जिसमें सबसे कम दर 5 प्रतिशत के तहत आवश्यक वस्तुओं को रखा गया है, जबकि सबसे उच्च कर दर 28 प्रतिशत की श्रेणी में कार जैसी विलासिता की वस्तुओं को रखा गया है।
बिज़नेस | Jun 30, 2021, 01:39 PM IST -
सस्ते होंगे कोविड-19 के इलाज में जरूरी दवा और उपकरण, जीएसटी काउंसिल की टैक्स में कटौती
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में ये ऐलान किया गया है।
बिज़नेस | Jun 12, 2021, 11:40 PM IST -
12 जून को होगी GST Council की बैठक, कोविड दवाओं पर टैक्स कम करने पर होगी चर्चा
अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद की बैठक 12 जून को होगी और इस दौरान जीओएम की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।
बिज़नेस | Jun 10, 2021, 02:44 PM IST
-
GST परिषद 28 मई को ले सकती है बड़ा फैसला, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर IGST हो सकता है समाप्त
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि व्यक्तिगत उपयोग के लिए मंगाए गए या उपहार स्वरूप प्राप्त ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर 12 प्रतिशत एकीकृत जीएसटी लगाना असंवैधानिक है।
बिज़नेस | May 24, 2021, 10:49 AM IST -
GST काउंसिल की मीटिंग 7 महीने बाद होगी 28 मई को आयोजित, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी43वीं बैठक संपन्न
इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ ही राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री तथा केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।
बिज़नेस | May 15, 2021, 05:18 PM IST -
बंगाल के वित्त मंत्री ने सीतारमण से की मांग, ‘ऑनलाइन’ बुलाई जाए जीएसटी परिषद की बैठक
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी परिषद की ‘ऑनलाइन’ बैठक बुलाने का आग्रह किया।
बिज़नेस | May 13, 2021, 09:25 AM IST -
Petrol-diesel को GST मे लाने को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने कहा अगली परिषद बैठक में करेंगे चर्चा
पिछले हफ्ते, सीतारमण ने कहा था कि क्रूड ऑयल, पेट्रोल, डीजल, जेट फ्यूल और नैचूरल गैस को गुड्स एंड सर्विस टैक्स के दायरे में लाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।
बिज़नेस | Mar 24, 2021, 01:42 PM IST -
GST नुकसान की भरपाई का मुद्दा आधा सुलझा, अब कितना कर्ज लेना है इस मुद्दे को सुलझाए केंद्र
केंद्र ने पिछले सप्ताह विपक्ष शासित राज्यों की मांग को मानते हुए जीएसटी मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए कर्ज लेने का फैसला लिया था।
बिज़नेस | Oct 19, 2020, 01:55 PM IST
-
GST नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार लेगी 1.1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, अब विपक्षी भी हुए खुश
वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले इस उधार से राजकोषीय घाटे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
बिज़नेस | Oct 17, 2020, 02:17 PM IST -
GST काउंसिल की बैठक में राज्यों को क्षतिपूर्ति मामले में नहीं बनी आम सहमति
बैठक में वित्त मंत्री ने साफ कहा कि केंद्र सरकार क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए कर्ज नहीं ले सकता, इसके लिए राज्यों को ही कर्ज उठाना होगा। उनके मुताबिक अगर केंद्र कर्ज उठाता है तो इससे कर्ज लागत काफी बढ़ जाएगी।
बिज़नेस | Oct 12, 2020, 10:57 PM IST -
GST Council Meeting: वित्त मंत्री ने कहा- 20,000 करोड़ रुपए का कंपन्सेशन सेस राज्यों के बीच वितरित किया जाएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार (5 अक्टूबर) को जीएसटी परिषद की 42वीं बैठक के बाद सीतारमण ने कहा कि आज रात 20,000 करोड़ रुपये का कंपनसेशन सेस राज्यों के बीच वितरित किया जाएगा।
बिज़नेस | Oct 05, 2020, 11:17 PM IST -
GST Council की 42वीं बैठक पर होगी सबकी नजर, कुछ राज्य क्षतिपूर्ति के लिए कर सकते हैं हंगामा
केंद्र सरकार ने अगस्त में राज्यों को दो विकल्प दिए थे। इसके तहत राज्य या तो रिजर्व बैंक के द्वारा दी गई विशेष सुविधा से 97 हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठा सकते हैं या फिर बाजार से 2.35 लाख करोड़ रुपए उधार ले सकते हैं।
बिज़नेस | Oct 05, 2020, 08:56 AM IST -
जीएसटी काउंसिल की बैठक सोमवार को, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर हो सकता है हंगामा
जीएसटी काउंसिल की सोमवार (5 अक्टूबर) को 42वीं बैठक होगी। बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं, माना जा रहा है कि गैर-बीजेपी राज्य कंपनसेशन के मुद्दे पर हंगामा कर सकते हैं।
बिज़नेस | Oct 04, 2020, 11:33 PM IST
-
जीएसटी परिषद की 19 सितंबर की बैठक टली, अब पांच अक्टूबर को होगी
जीएसटी परिषद की बैठक पांच अक्टूबर तक टल गई है। पहले यह बैठक 19 सितंबर को होनी थी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बिज़नेस | Sep 11, 2020, 10:06 PM IST -
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने COVID-19 को बताया एक दैवीय घटना, इससे अर्थव्यवस्था का घटेगा आकार
विभिन्न एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के जो अनुमान लगाए हैं, उसमें जीडीपी में 3.2 प्रतिशत से लेकर 9.5 प्रतिशत तक की गिरावट की आशंका जताई गई है।
बिज़नेस | Aug 28, 2020, 08:37 AM IST -
आज होने वाली GST काउंसिल की बैठक में हो सकता है हंगामा, राजस्व में कमी और राज्यों को क्षतिपूर्ति पर होगी चर्चा
जीएसटी कानून के तहत राज्यों को माल एवं सेवा कर के क्रियान्वयन से राजस्व में होने वाले किसी भी कमी को पहले पांच साल तक पूरा करने की गारंटी दी गयी है।
बिज़नेस | Aug 27, 2020, 08:20 AM IST -
Delayed GST payment: एक सितंबर से लागू होगा नया नियम, शुद्ध टैक्स देनदारी पर लिया जाएगा ब्याज
सकल जीएसटी देनदारी में से इनपुट टैक्स क्रेडिट को घटाने के बाद शुद्ध जीएसटी देनदारी बनती है। वहीं सकल जीएसटी देनदारी पर ब्याज की गणना करने से कारोबारियों पर अधिक भुगतान करने का दबाव होगा।
बिज़नेस | Aug 26, 2020, 02:40 PM IST -
भूमि, लेबर और बिजली क्षेत्र के लिए स्थापित हो GST काउंसिल जैसा निकाय, RBI ने दिया बुनियादी सुधार के लिए सुझाव
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि देश में पिछले पांच सालों के दौरान सड़क, नागरिक उड्डयन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी, टेलीकम्युनिकेशन (इंटरनेट और ब्रॉडबैंड पहुंच सहित) और पोर्ट्स में आधुनिक भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास उल्लेखनीय रहा है।
बिज़नेस | Aug 26, 2020, 09:09 AM IST