INDIA US
-
पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका डील को भारत के भविष्य को चार चांद लगाने वाली डील बताया, जानें और क्या कहा?
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अपनी शर्तो पर यह डील की है। इसमें किसानों और डेरी के तमाम हितों का ध्यान रखा गया है। इस डील का फाइनल करने से पहले काफी अनसुलझे मुद्दों को सुलझाया गया और फिर यह डील आपके सामने है। डील पर जल्द ही भारत-अमेरिका का साझा बयान आएगा।
बिज़नेस | Feb 03, 2026, 11:44 PM IST -
अमेरिका ने भारत पर फिर टैरिफ बढ़ाया तो एक्सपोर्ट पर पड़ेगा बुरा असर, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स ने कहा कि जैसे-जैसे टैरिफ का खतरा गहरा रहा है, भारत को रूसी तेल के मुद्दे पर एक स्पष्ट फैसला लेना होगा।
बिज़नेस | Jan 05, 2026, 11:39 PM IST -
Donald Trump ने भारत के खिलाफ नए टैरिफ लगाने की फिर दी धमकी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैक्स और अमेरिका-भारत व्यापारिक संबंधों में तनाव ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को प्रभावित किया है। भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में इस वृद्धि और गिरावट का एक बड़ा असर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
बिज़नेस | Jan 05, 2026, 08:57 AM IST -
भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का पहला चरण जल्द होगा पूरा, टैरिफ के समाधान के लिए एक ‘पैकेज’ लगभग तैयार
डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जुलाई के आखिर में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए जुर्माने के रूप में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था।
बिज़नेस | Nov 17, 2025, 06:30 PM IST -
अमेरिका से 22 लाख टन LPG इंपोर्ट करेगा भारत, दोनों देशों के बीच साइन हुआ 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट
22 लाख टन एलपीजी भारत के सालाना एलपीजी आयात का लगभग 10 प्रतिशत है और ये भारतीय बाजार के लिए पहला ऐसा अमेरिकी एलपीजी कॉन्ट्रैक्ट है।
बिज़नेस | Nov 17, 2025, 04:32 PM IST
-
भारत पर लगाया एक्स्ट्रा टैरिफ क्या सच में कम करेगा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप के संकेत पर एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक नई हलचल देखी जा रही है। ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया है कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को “किसी दिन” कम किया जा सकता है। इस बयान के बाद भारत में उत्साह तो बढ़ा है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे ट्रंप की एक और राजनीतिक रणनीति मान रहे हैं।
बिज़नेस | Nov 12, 2025, 07:01 AM IST -
ट्रंप की ट्रेड वार का असर: अमेरिकी टैरिफ के बाद 37.5% गिरा भारत का एक्सपोर्ट, कई सेक्टर पर पड़ा भारी असर
भारत के लिए अमेरिका से आई यह खबर किसी झटके से कम नहीं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई से सितंबर 2025 के बीच अमेरिका को भारत का एक्सपोर्ट 37.5% तक लुढ़क गया है।
बिज़नेस | Nov 03, 2025, 06:49 AM IST -
ट्रंप का यू-टर्न! भारतीय सामानों पर कम हो सकता है टैक्स, अमेरिकी टैरिफ घटाकर 15-16% तक लाने की तैयारी
भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। खबर है कि दोनों देशों के बीच होने वाले आगामी ट्रेड डील में भारतीय निर्यातपर लगने वाला भारी अमेरिकी टैरिफ 50% से घटाकर 15-16% तक किया जा सकता है।
बिज़नेस | Oct 22, 2025, 03:55 PM IST -
पीयूष गोयल ने FTA वार्ताओं पर दिया बड़ा अपडेट, अमेरिका सहित कई देशों के साथ सक्रिय बातचीत जारी
पीयूष गोयल ने बताया कि हमने पिछले तीन वर्षों में कई विकसित देशों के साथ FTA किए हैं। फिलहाल भारतीय सरकारी टीम वॉशिंगटन में है और 17 अक्टूबर तक अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ निर्णायक व्यापार वार्ताओं में हिस्सा ले रही है।
बिज़नेस | Oct 16, 2025, 05:10 PM IST -
India-US Trade Talk: व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दौरे पर इस सप्ताह जाएगी भारतीय टीम, जानें किस दिशा में है बातचीत
अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए टैरिफ के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को लेकर कोशिशें जारी हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि लगातार इसे आगे ले जाने की कोशिश में लगे हैं।
बिज़नेस | Oct 13, 2025, 03:43 PM IST
-
भारत और अमेरिका जल्द पूरा करना चाहते हैं व्यापार समझौता, वाणिज्य मंत्रालय ने दिया ये ताजा अपडेट
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्षों ने समझौते की संभावित रूपरेखा पर विचारों का आदान-प्रदान किया और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए बातचीत जारी रखने का फैसला लिया गया।"
बिज़नेस | Sep 26, 2025, 04:40 PM IST -
अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे पीयूष गोयल, 22 सितंबर को होंगे रवाना
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर, 2025 को भारत आया था।
बिज़नेस | Sep 21, 2025, 10:34 AM IST -
अमेरिका भारत पर 25% पेनाल्टी टैरिफ हटाकर शुल्क घटा सकता है, CEA ने जताई उम्मीद, जानें और क्या कहा?
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने हाल में हुए डेवलपमेंट को देखते हुए यह उम्मीद जाहिर की है। द्विपक्षीय टैरिफ विवाद की वजह से कई भारतीय उत्पादों पर कुल मिलाकर 50% तक शुल्क लग रहा है।
बिज़नेस | Sep 18, 2025, 05:43 PM IST -
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आया बड़ा अपडेट, आज हुई बातचीत के बाद सरकार ने जारी किया बयान
वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक व्यापार प्रतिनिधि (दक्षिण एवं पश्चिम एशिया) ब्रेंडन लिंच ने किया।
बिज़नेस | Sep 16, 2025, 09:02 PM IST -
अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट, पीयूष गोयल ने दी ये अहम जानकारी
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत पहले ही मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार समझौते कर चुका है।
बिज़नेस | Sep 10, 2025, 06:47 PM IST
-
अगले कुछ महीनों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेगा भारत: अमेरिकी वाणिज्य मंत्री
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत को दूसरों की परवाह नहीं है, वे बस सस्ते में तेल खरीदकर ढेर सारा पैसा कमाना चाहते हैं। लुटनिक ने कहा कि भारत को ये तय करना होगा कि वे किस पक्ष में रहना चाहते हैं।
बिज़नेस | Sep 06, 2025, 11:52 AM IST -
क्या बंद हो गई है भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता? पीयूष गोयल ने तोड़ी चुप्पी, जानें EU से डील का स्टेटस
भारत और अमेरिका के बीच बीटीए पर बातचीत मार्च 2025 से शुरू हुई थी और अब तक पांच दौर पूरे हो चुके हैं। हालांकि, 27 अगस्त से लागू 50% आयात शुल्क के चलते दोनों देशों के बीच दूरियां बढ़ी हैं।
बिज़नेस | Sep 02, 2025, 09:53 PM IST -
Exporters को अमेरिकी टैरिफ से बचाने के लिए लगातार काम कर रही है सरकार, जानें और क्या-क्या बोले सीईए
अनंत नागेश्वरन ने कहा कि टैरिफ लागू होने के बाद ''पिछले तीन-चार दिनों से कई एक्सपोर्ट और प्रतिनिधि निकायों, प्राइवेट सेक्टर की एक्सपोर्ट प्रोमोशन एजेंसियों और मंत्रालयों के साथ बातचीत चल रही है।''
बिज़नेस | Aug 30, 2025, 04:31 PM IST -
भारत पर अमेरिका के 50% टैरिफ का कितना होगा असर? वाणिज्य मंत्रालय का आया ये ताजा बयान
सरकारी अधिकारी ने कहा कि स्थिति जितनी गंभीर दिखाई दे रही है, वास्तव में उतनी नहीं है। अधिकारी का कहना है कि अमेरिका के साथ चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता जारी है और जल्द ही आगे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल द्विपक्षीय व्यापार समझौता को लेकर औपचारिक वार्ता शुरू नहीं हुई है।
बिज़नेस | Aug 28, 2025, 06:02 PM IST -
अमेरिका के 50% टैरिफ के बीच भारत कपड़ा निर्यात बढ़ाने के लिए 40 देशों में चलाएगा खास अभियान, जानें स्ट्रैटेजी
भारत पहले से ही 220 से अधिक देशों को वस्त्र निर्यात करता है, लेकिन इन 40 देशों में असली अवसर हैं। यहां करीब 590 अरब डॉलर का वस्त्र और परिधान आयात होता है।
बिज़नेस | Aug 27, 2025, 11:41 PM IST