PETROL
-
Petrol-Diesel Price: मिल सकती है राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा टूटा
पेट्रोल और डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है जिसका फायदा तेल कंपनियों को हो रहा है और वह इस फायदे को आम जनता से बांटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।
बिज़नेस | Jul 17, 2018, 09:17 AM IST -
Petrol-Diesel Price Today : 20 दिन बाद दाम में कटौती, जानिए अब घटकर कितना हुआ भाव
पिछले 20 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी या स्थिरता के बाद आज सोमवार को पहली कटौती हुई है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और रुपए की रिकवरी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तेल आयात करने की लागत कम हुई है और उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाना शुरू कर दिए हैं।
बिज़नेस | Jul 16, 2018, 09:05 AM IST -
प्राकृतिक गैस और विमान ईंधन को जीएसटी दायरे में लाने की दिशा में उठेंगे कदम, GST काउंसिल इस हफ्ते करेगा विचार
वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े फैसले लेने वाला शीर्ष निकाय जीएसटी परिषद इस सप्ताह विमान ईंधन (ATF) को जीएसटी के दायरे में लाने का विचार कर सकता है लेकिन कर स्लैब इसमें बाधा खड़ा करने का काम कर रही है।
बिज़नेस | Jul 15, 2018, 02:00 PM IST -
कीमतें कम होने से जून में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, एलपीजी की वजह से केरोसीन की बिक्री घटी
कीमतों में नरमी से बढ़े उपभोग के चलते जून माह के दौरान देश में पेट्रोल व डीजल सहित ईंधन की मांग 8.6 प्रतिशत बढ़ गई।
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:31 PM IST -
पेट्रोल पंपों पर ईंधन चोरी से जल्द मिलेगी निजात, HPCL दिसंबर तक सभी पेट्रोल पंपों को बनाएगी ऑटोमैटिक
सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अपने सभी पेट्रोल पंपों को दिसंबर तक स्वचालित बनाएगी। कंपनी के इस कदम का मकसद सही मात्रा और गुणवत्तापूर्ण ईंधन ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:14 PM IST
-
Petrol-Diesel: भाव में बड़ी कटौती की उम्मीद बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 6% से ज्यादा सस्ता हुआ
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग कुछ शांत होने की उम्मीद बढ़ी है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भाव घटने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है
बिज़नेस | Jul 12, 2018, 08:51 AM IST -
Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।
बिज़नेस | Jul 10, 2018, 08:48 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, दिल्ली में वापस 68 के पार पहुंचा डीजल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद देश की तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है, सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मे बढ़ोतरी की गई है। लगातार 5 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 81 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 09, 2018, 09:37 AM IST -
ईरान ने दुनिया को दी चेतावनी, ट्रंप के व्यवहार से तेल बाजार हो रहा अस्थिर
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ओपेक देशों का अपमान करने और ट्वीट के जरिये तेल बाजार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
बिज़नेस | Jul 08, 2018, 10:55 AM IST -
Petrol-Diesel: लगातार तीसरे दिन बढ़े दाम, 3 दिन में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा
लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने इस हफ्ते फिर से दाम बढ़ाना शुरू किए हैं और शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार 3 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 43 पैसे और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 10:30 AM IST
-
चरणबद्ध तरीके से जीएसटी के दायरे में लाए जाएंगे पेट्रोलियम उत्पाद, अधिया ने दिया आज ये बयान
वित्त सचिव हसमुख अधिया ने आज कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करेगी और ऐसा चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है।
बिज़नेस | Jul 06, 2018, 05:01 PM IST -
पेट्रोल की कीमतों में फिर आने लगा उफान, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम
जून के महीने में पेट्रोल की कीमतों में मिली राहत शायद जुलाई में खत्म होती दिख रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की है।
बिज़नेस | Jul 06, 2018, 11:07 AM IST -
Karnataka Budget 2018: पेट्रोल 1.14 रुपए और डीजल 1.12 रुपए महंगा होगा, 2% बढ़ा टैक्स
Karnataka Budget 2018: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को अपना पहला बजट पेश किया है और बजट में की गई एक घोषणा ने सबको हैरान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स को 2 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, उनके इस प्रस्ताव के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी होने वाली है
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 12:44 PM IST -
Petrol-Diesel: 5 हफ्ते बाद फिर बढ़ गए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत
Petrol-Diesel: लगभग 5 हफ्ते तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती या स्थिरता के बाद तेल कंपनियों ने गुरुवार को फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। 29 मई के बाद तेल कंपनियां या तो लगातार दाम घटा रही थीं या फिर भाव स्थिर बने हुए थे लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए में आए दबाव की वजह से गुरुवरा को तेल कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
बिज़नेस | Jul 05, 2018, 08:40 AM IST -
पेट्रोल-डीजल और महंगा होने का खतरा बढ़ा, कच्चे तेल का भाव 43 महीने के ऊपरी स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी की वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के और महंगा होने का खतरा बढ़ गया है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल का भाव करीब 43 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है, ऊपर से घरेलू करेंसी रुपए पर भी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है
बिज़नेस | Jul 03, 2018, 10:29 AM IST
-
कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए तैयार नहीं दिखते: अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्री पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए तैयार नहीं हैं, रविवार को GST को 1 साल पूरा होने के मौके पर अरुण जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में यह बात कही है। वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए बार-बार मांग करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर जब कांग्रेस शासित राज्यों के वित्त मंत्रियों से बात की गई है तो वह इसके लिए तैयार नहीं थे
बिज़नेस | Jul 01, 2018, 02:10 PM IST -
सरकार ने की घोषणा, पेट्रोल-डीजल के दाम में जल्द होगी और कटौती
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और ज्यादा कमी आएगी। प्रधान ने कहा कि मोदी सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने की इच्छुक है।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 05:03 PM IST -
खुशखबरी! पेट्रोल और डीजल के इतने घट गए दाम, ये रही आज की कीमतें
दुपहिया और कार से चलने वालों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 29 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला आज भी जारी रहा।
बिज़नेस | Jun 26, 2018, 09:17 AM IST -
ओपेक बैठक के बाद घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित अन्य शहरों में जानिए क्या है भाव
शुक्रवार को ओपेके देशों द्वारा जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने की घोषणा के बाद शनिवार को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में और कटौती हुई है। 29 मई को अपना अब तक का उच्च स्तर छूने के बाद ईंधन के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
बिज़नेस | Jun 23, 2018, 11:31 AM IST -
भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ओपेके देश 1 जुलाई से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने को हुए राजी
महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहे भारत के लोगों के लिए एक बड़ी खबर ओपेके से आई है। वियना में शुक्रवार को आयोजित 14 ओपेक देशों की बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमति बन गई है।
बिज़नेस | Jun 22, 2018, 08:58 PM IST