RAIL
-
4 साल में बिछाई गई 2574 किलोमीटर नई रेलवे लाइन, जानिए किस राज्य में कितनी पटरी बिछी
पिछले 4 साल और 3 महीने के दौरान देश में कुल 2574 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है
बिज़नेस | Aug 10, 2018, 04:35 PM IST -
उत्तर प्रदेश से चलने वाली 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, कम होगी वेटिंग लिस्ट
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी होती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्वात्तर रेलवे दो जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है।
बिज़नेस | Aug 05, 2018, 10:53 AM IST -
कन्फर्म्ड सीट पाने के लिए कब करना चाहिए आपको रेल टिकट बुक, बताएगा रेलयात्री एप
ट्रेवल सेगमेंट की स्टार्टअप कंपनी रेलयात्री डॉट इन ने रेलयात्रियों के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिये यात्रियों को यह बताया जाएगा कि एक कन्फर्म्ड सीट पाने के लिए उन्हें कब टिकट बुक करना चाहिए।
बिज़नेस | Jul 11, 2018, 04:15 PM IST -
भर्ती बोर्ड को दरकिनार कर रेलवे करेगा कॉन्ट्रेक्ट पर भर्तियां, रिटायर्ड कर्मियों को भी फिर मिलेगी नौकरी
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली रेलवे अपनी भर्ती प्रणाली में एतिहासिक बदलाव की तैयारी कर रही है। रेलवे अब भर्ती बोर्ड की लंबी प्रकिया को दरकिनार कर कॉन्ट्रेक्ट पर लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है।
बिज़नेस | Jul 07, 2018, 04:39 PM IST -
ट्रेन से यूपी और बिहार जाने वालों यात्रियों को सरकार का तोहफा, तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनो में लगेंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की बढ़ी वेटिंग लिस्ट और भारी भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन तीन जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाएगा।
फायदे की खबर | Jun 25, 2018, 11:27 AM IST
-
IRCTC ला रहा है ये खास सुविधा, वेबसाइट से झटपट बुक होगा रेल टिकट और फटाफट मिलेगा रिफंड
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट के जरिए अब जल्द ही आप झटपट रेल टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। अब पेमेंट ऑप्शन में आपका डेबिट कार्ड दिखे या नहीं लेकिन आप बड़ी आसानी से भुगतान कर सकेंगे। यही नहीं, रिफंड मिलने में भी अब आपको काफी कम वक्त लगेगा।
फायदे की खबर | Jun 24, 2018, 04:51 PM IST -
मुगलसराय-इलाहाबाद की तीसरी लाइन को इस हफ्ते मिल सकती है रेल बोर्ड की मंजूरी, हावड़ा रूट पर कम होगी भीड़
इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच तीसरी रेल लाइन को इस सप्ताह रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल सकती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके लिए लंबी समय से मांग की जा रही है। गोयल ने कहा कि भारतीय रेल नेटवर्क के कई खंड ऐसे हैं जिनपर अत्यधिक बोझ है और मुगलसराय उनमें से एक है।
बिज़नेस | Jun 18, 2018, 08:22 PM IST -
राइट्स का IPO आएगा 20 जून को, कीमत दायर 180-185 रुपए प्रति शेयर हुआ तय
रेलवे को परामर्श देने वाली कंपनी राइट्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 जून को खुलकर 22 जून को बंद होगा। इसके माध्यम से सरकार का लक्ष्य 460 करोड़ रुपए जुटाने का है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 04:46 PM IST -
बुकिंग काउंटर्स के अलावा रेल टिकट अब साझा सेवा केंद्रों से भी हो सकेगा बुक, गांव के लोगों को होगा सबसे ज्यादा लाभ
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस अवसर पर बताया कि अब सभी 2.9 लाख सीएससी को प्रौद्योगिकी के जरिए जोड़ते हुए उन्हें रेल टिकट बुकिंग में सक्षम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 40,000 सीएससी कनेक्टेड हैं। अगले 8-9 महीने में सभी सीएससी में टिकट बुकिंग की सुविधा मिल जाएगी।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 03:56 PM IST -
देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क वाई-फाई उपलब्ध: गूगल
इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने आज कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि : शुल्क सार्वजनिक वाई - फाई सेवा की शुरुआत की है। गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ आज जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है।
गैजेट | Jun 07, 2018, 08:55 PM IST
-
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारियों को किया आगाह, रेलगाड़ियां हुईं लेट तो प्रमोशन पर लग सकती है ब्रेक
रेलगाड़ियों की लेटलतीफी अब रेल अधिकारियों पर भारी पड़ने वाली है। रेलगाड़ियों के समय पर नहीं चलने से जुड़े आला अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के जोनल प्रमुखों को आगाह किया है कि रेल सेवाओं में देरी का असर उनके प्रदर्शन मूल्यांकन में आंशिक देरी के रूप में हो सकता है।
बिज़नेस | Jun 03, 2018, 01:45 PM IST -
बिजली घरों में कोयले की स्थिति पहुंची चिंताजनक स्थिति में, आपूर्ति बढ़ाने के लिए रेलवे ने बनाई कार्य योजना
रेलवे ने दादरी समेत देश के उत्तरी भागों में स्थित बिजलीघरों के लिए कोयला आपूर्ति बढ़ाने के वास्ते मालगाड़ी की उपलब्धता बढ़ाई है। उत्तर भारत के कुछ बिजलीघरों में कोयले का भंडार चिंताजनक स्तर पर पहुंचने के बीच रेलवे ने यह कार्य योजना तैयार की है।
बिज़नेस | May 26, 2018, 03:47 PM IST -
रेलवे की मुफ्त वाई-फाई सेवा से बदल गई एक कुली की जिंदगी, पूरा होने के करीब पहुंचा सरकारी नौकरी का ख्वाब
इंटरनेट एक आम इंसान के जीवन में क्या बदलाव ला सकता है, इसकी एक बानगी दिखी केरल के एर्णाकुलम रेलवे स्टेशन पर, जहां एक कुली के सरकारी नौकरी करने के ख्वाब को इसने पंख दिए और अब वह केरल लोक सेवा आयोग की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है।
बिज़नेस | May 08, 2018, 07:46 PM IST -
ट्रेवल स्टार्टअप रेलयात्री डॉट इन ने हासिल की सिरीज बी फंडिंग, ओमिडयार नेटवर्क ने किया निवेश
तेजी से बढ़ती हुई ट्रेवल स्टार्टअप कंपनी रेलयात्री डॉट इन ने ओमिडयार नेटवर्क के नेतृत्व में सिरीज बी फंडिंग के तहत नया निवेश हासिल किया है।
बिज़नेस | Apr 27, 2018, 01:23 PM IST -
1 अप्रैल से बदल गई कई सारी चीजों और सेवाओं की कीमतें, जानिए क्या होगा सस्ता और क्या महंगा
1 अप्रैल से वैसी सारी वस्तुएं और सेवाएं महंगी हो जाएंगे जिनपर सरकार ने टैक्स और ड्यूटी बढ़ाई है। आइए, जानते हैं कि 1 अप्रैल से कौन-कौन सी चीजें महंगी हो गई हैं और कौन-कौन सी चीजें सस्ती हो रही हैं।
फायदे की खबर | Apr 01, 2018, 11:01 AM IST
-
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 25 शताब्दी ट्रेनों का किराया घटाने की तैयारी में है सरकार
कुछ ऐसे रूट्स पर चलने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराए में जल्द कमी लाई जा सकती है, जिन पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। रेलवे का लक्ष्य इसके जरिए संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है।
फायदे की खबर | Mar 25, 2018, 02:50 PM IST -
ट्रेन में कैटरिंग स्टाफ ने बिल नहीं दिया तो खाना फ्री, कार्ड से भी कर सकेंगे ट्रेन के भीतर खरीदारी
रेल मंत्रालय के अनुसार, अगर ट्रेन में खाना मंगवाने पर कैटरिंग स्टाफ यानी वेंडर पैसेंजर को बिल नहीं देता है तो खाना फ्री में मिलेगा। इसके साथ ही कैटरिंग कंपनी का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया जाएगा।
फायदे की खबर | Mar 22, 2018, 09:52 AM IST -
IRCTC ने कैब एग्रीगेटर Ola के साथ की साझेदारी, अब IRCTC की एप या वेबसाइट से बुक कर सकेंगे टैक्सी
रेलवे स्टेशन से घर और घर से रेलवे स्टेशन जाने के लिए टैक्सी ढूंढने की परेशानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने समाप्त कर दी है। IRCTC ने इसके लिए कैब एग्रीगेटर Ola से साझेदारी की है।
फायदे की खबर | Mar 20, 2018, 12:56 PM IST -
एक लाख करोड़ रुपए से होगा 635 रेलवे स्टेशनों का विकास, रेल मंत्रालय ने उठाया ये कदम
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रेलवे के 635 स्टेशनों के विकास के लिए एक विचार प्रतियोगिता 'श्रीजन' शुरू की गई है, जिसके तहत एक लाख करोड़ रुपए के बड़े निवेश से स्टेशनों का विकास कार्य शुरू किया जाएगा।
बिज़नेस | Mar 14, 2018, 09:53 AM IST -
अब डेबिट कार्ड से ट्रेन टिकट बुक करने पर नहीं देना होगा MDR चार्ज, यात्रियों को राहत
रेल से सफर करने वाले यात्रियों को सरकार ने होली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। अब यदि आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए टिकट बुक कराते हैं तो आपको अब अतिरिक्त चार्ज चुकाने की कोई जरूरत नहीं है।
बिज़नेस | Mar 02, 2018, 02:47 PM IST