Shiv Nadar
शिव नाडर | संस्थापक एवं चेयरमैन एचसीएल
शिव नाडार भारत के प्रमुख आईटी कारोबारी एवं समाजसेवी हैं। वे देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल के सह संस्थापक हैं। वे 7.5 बिलियन डॉलर (रेवेन्यू) वाली एचसीएल टेक्नोलॉजी़ज़ के चेयरमैन भी हैं। फोर्ब्स की अप्रैल 2017 को जारी सूची के अनुसार वे देश के 7वें और दुनिया के 102वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार 6 जनवरी 2018 को उनकी कुल परिसंपत्ति 13.9 बिलियन डॉलर की है।
18 जुलाई 1945 को तमिलनाडु के तीरचेन्दुर में जन्मे नाडार 1968 तक तमिलनाडु की डीसीएम कंपनी में काम करते थे। अगस्त 1976 में एक गैरेज में उन्होंने 1.87 लाख रुपए के साथ एचसीएल इंटरप्राइजेज की स्थापना की, तो 1991 में वे एचसीएल टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में एक नए रूप में हाजिर हुए। 1980 के दौरान सिंगापुर में पहली ब्रांच खोलकर HCL को एक इंटरनेशनल कंपनी बनाया और पहले साल 10 लाख रुपये कमाए। 1982 में जब आईबीएम ने एचसीएल को कंप्यूटर मुहैया कराना बंद कर दिया, तब नाडार और उनके साथियों ने पहला कंप्यूटर भी बना लिया। एचसीएल की 80 फीसदी आमदनी कंप्यूटर और ऑफिस इक्विपमेंट्स से ही होती है।
Read more