1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में 25 कांग्रेस विधायकों का संयुक्त बयान, कहा- हमारा कभी ईमान नहीं डिगेगा

राजस्थान में 25 कांग्रेस विधायकों का संयुक्त बयान, कहा- हमारा कभी ईमान नहीं डिगेगा

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Jul 11, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 03:02 pm IST

राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों ने ज्वाइंट प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'हमारा कभी भी ईमान नहीं डिगेगा, चाहे कोई कितना ही हमें प्रलोभन दे।'

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- India TV Hindi
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों ने ज्वाइंट प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'हमारा कभी भी ईमान नहीं डिगेगा, चाहे कोई कितना ही हमें प्रलोभन दे।' उसमें विधायकों की ओर से कहा गया कि कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल चलेगी और अगली बार भी सत्ता में आएगी। इस प्रेस नोट पर मुख्य सचेतक महेश जोशी और उप सचेतक महेंद्र चौधरी के हस्ताक्षर हैं।

ज्वाइंट प्रेस नोट जारी करने वाले विधायकों में लाखन मीणा, जोगिंदर अवाना, मुकेश भाकर, इंदिरा मीणा, वेद प्रकाश सोलंकी, संदीप यादव, गंगा देवी, हाकम अली, वाजिब अली, बाबू लाल बैरवा, रोहित बोहरा, दानिश अबरार, चेतन डूडी, हरीश मीणा, रामनिवास गावड़िया, जाहिदा खान, अशोक बैरवा, जौहरी लाल मीणा, प्रशांत बैरवा, शकुंतला रावत, राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, गोविंद राम मेघवाल, दीपचंद खेरिया और राजेंद्र गुढ़ा शामिल हैं।

संयुक्त बयान में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया गया है कि भाजपा खरीद फरोख्त एवं अन्य भ्रष्ट हथकंडों के माध्यम से राज्य की जनहितकारी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। इन विधायकों ने इसे भाजपा का कथित ‘अलोकतांत्रिक एवं भ्रष्ट आचरण’ करार दिया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘हमारे पास स्पष्ट जानकारी है कि भाजपा के शीर्षस्थ लोग इस षडयंत्र में शामिल हैं जो कांग्रेस के विधायकों एवं समर्थित विधायकों और अन्य से संपर्क कर उन्हें तरह तरह के प्रलोभन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।" 

बयान में कांग्रेस विधायकों के हवाले से यह भी कहा गया है, 'राज्य में कांग्रेस एवं उसे समर्थन देने वाले सभी विधायक इस तरह के प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।' उल्लेखनीय है कि यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है जबकि राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी ने राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।