Aaj Ka Rashifal 24 December 2025 Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। साथ ही आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। चलिए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि - आज बिजनेस पर विशेष ध्यान देंगे
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्किट से मनपसंद सामान खरीदेंगे। आज का मेष राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
वृष राशि - घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। आज का वृषभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि - आज मानसिक तनाव रह सकता है
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है, लेकिन यह समय धैर्य पूर्वक काटने से जल्द ही सब कुछ नार्मल हो जायेगा। आज का मिथुन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- ब्राउन
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि - अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। आज का कर्क राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि - आज कुछ बड़े अवसर मिल सकते हैं
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज का सिंह राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- मरून
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि - आज गुस्से पर काबू रखना होगा
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज का कन्या राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 6
तुला राशि - आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी
आज आपका खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाए ही है। उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज का तुला राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि - आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी
आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुडे लोगो के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 9
धनु राशि - किसी पुरानी बात को लेकर आप थोडा चिंतित रहेंगे
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोडा चिंतित हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आज का धनु राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
मकर राशि - आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप कोई नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कृषकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज का मकर राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
कुम्भ राशि - आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। आज का कुंभ राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
मीन राशि - बिजनेस में तरक्की मिलेगी
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का आज दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज का मीन राशिफल विस्तार से यहां पढ़ें
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026