Vrishchik Rashifal 28 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की रहेगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल।
आज का वृश्चिक राशिफल 28 दिसंबर 2025
आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आप नया कार्य शुरू करा सकते हैं। काम के दबाव से निकलकर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026