1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj Ka Panchang 16 September 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 16 September 2022: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 15, 2022 03:36 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 03:36 pm IST

Aaj Ka Panchang 16 September 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 16 September 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 16 September 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 16 September 2022: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। आज जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की षष्ठी को हुआ हो, उन लोगों का श्राद्ध आज किया जायेगा। आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक व्रज योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट से रवि योग लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

शुभ मुहूर्त

  • षष्ठी तिथि - आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
  • व्रज योग  -  आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक
  • रवि योग - आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट से 
  • कृतिका नक्षत्र - आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक
  • स्वर्ग लोक की भद्रा - आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से देर रात 1 बजकर 16 मिनट तक

राहुकाल

  • दिल्ली - सुबह 10:44 से दोपहर 12:16 तक
  • मुंबई - दोपहर पहले 11:02 से दोपहर 12:33 तक
  • चंडीगढ़ - सुबह 10:45 से दोपहर 12:17 तक
  • लखनऊ - सुबह 10:29 से दोपहर 12:01 तक
  • भोपाल - सुबह 10:43 से दोपहर 12:15 तक
  • कोलकाता - सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:31 तक
  • अहमदाबाद - दोपहर पहले 11:02 से दोपहर 12:34 तक
  • चेन्नई - सुबह 10:32 से दोपहर 12:04 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय - सूर्योदय- सुबह 6:06 बजे 
  • सूर्यास्त - सूर्यास्त- शाम 6:26 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें-  

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Navratri 2022: नवरात्रि में भूलकर भी न करें दिशा से जुड़ी गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं नाराज 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म