1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dev Diwali 2022: देव दिवाली पर आजमाएं ये चार वास्तु टिप्स, धन-कारोबार के मोर्चे पर मिलेगा लाभ

Dev Diwali 2022: देव दिवाली पर आजमाएं ये चार वास्तु टिप्स, धन-कारोबार के मोर्चे पर मिलेगा लाभ

 Published : Nov 02, 2022 03:10 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 03:10 pm IST

Dev Diwali 2022: इस साल देव दिवाली 08 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देवलोक से देवता दिवाली मनाने धरती पर उतरते हैं। यदि इस दिन पांच खास उपाय कर लिए जाएं तो धन-कारोबार के मोर्चे पर बेशुमार लाभ मिल सकता है।

Dev Diwali- India TV Hindi
Dev Diwali Image Source : DEV DIWALI

Dev Diwali 2022: हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। देव दिवाली पर पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन काशी के गंगा घाट पर देवता दिवाली मनाने उतरते हैं। इसलिए इस दिन काशी में गंगा नदी के घाट दीपों से सजे रहते हैं। इस बार देव दिवाली का त्योहार 08 नवंबर को मनाया जाएगा। बड़े संयोग की बात है कि इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए आज आपको देव दिवाली के पांच ऐसे उपाय बताते हैं जो धन-कारोबार के मोर्चे पर आपको बेशुमार लाभ दे सकते हैं।

मिट्टी के दीपक में लौंग

लौंग किसी भी पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। देव दिवाली के दिन आटे या मिट्टी का दीपक बनाकर उसमें 7 लौंग डालें और प्रज्वलित करें। ये उपाय करने से आपके घर में खुशहाली आएगी। 

घर में तुलसी का पौधा लगाएं

देव दिवाली के दिन घर में या घर के आस-पास तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत फायदेमंद बताया गया है। तुलसी भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस माह तुलसी-शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है, जो विष्णु जी का ही एक रूप है।

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

विष्णु प्रतिमा और तुलसी के 11 पत्ते

देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा पर तुलसी के 11 पत्ते कलावे की सहायता से बांध दें। ये उपाय करने से आपके जीवन में चल रही तमाम आर्थिक समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

तुलसी पर पीला कपड़ा बांधें

देव दिवाली के दिन तुलसी के पौधे पर पीले रंग का कपड़ा बांधने से कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। ये उपाय करने से करियर, कारोबार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

दीप दान का महत्व

देव दिवाली पर गंगा नदी या दूसरी पवित्र नदियों में दीप दान करने का भी बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन गंगा नदी के घाट पर दीप दान करना देवताओं के साथ दिवाली मनाने के समान होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म