Chandra Dev Aarti Lyrics PDF: चंद्रमा को शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। करवा चौथ सहित कई शुभ अवसरों पर चंद्रमा की पूजा का विधान है। चंद्रमा की पूजा के दौरान चंद्र ग्रह की आरती का पाठ भी आपको करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा की पूजा करने से मन मजबूत होता है और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आती हैं। ऐसे में करवा चौथ के दिन भी चंद्रमा की आरती आपको अवश्य करनी चाहिए।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी।।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा।।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
Chandra Dev Aarti Lyrics PDF Download
चंद्रमा की आरती करने से आपको वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तो सुधार दिखता ही है साथ ही मानसिक शांति भी आपको मिलती है। चंद्रमा के प्रसन्न होने पर आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही आपकी कलात्मकता और रचनात्मकता का भी विकास होता है। अगर माता के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं हैं तो चंद्रमा की पूजा करने से सुधार आता है। चंद्रमा के प्रसन्न होने पर आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आते हैं। सेहत अच्छी रहती है और लंबे रोगों से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही चंद्रमा की पूजा से धन-धान्य की प्राप्ति भी आपको हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
संपादक की पसंद