1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Paush Amavasya 2025: साल की आखिरी अमावस्या पर सूर्य-मंगल की युति से खुलेंगे धन के द्वार, 4 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ

Paush Amavasya 2025: साल की आखिरी अमावस्या पर सूर्य-मंगल की युति से खुलेंगे धन के द्वार, 4 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 18, 2025 08:10 am IST,  Updated : Dec 18, 2025 10:03 pm IST

Paush Amavasya 2025: साल की आखिरी अमावस्या 19 दिसंबर को है और इस दिन धनु राशि में सूर्य-मंगल की युति से मंगलादित्य योग बन रहा है। ये योग 4 राशि वालों की किस्मत चमका देगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

surya mangal yuti- India TV Hindi
सूर्य-मंगल की युति से 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन के द्वार Image Source : CANVA

Surya Mangal Yuti: 19 दिसंबर को पड़ने वाली पौष अमावस्या कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाली है। दरअसल इस दिन सूर्य-मंगल की युति हो रही है जिससे 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। ज्योतिष में सूर्य-मंगल की युति अत्यंत ही शुभ मानी जाती है। इससे लोगों के साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। चलिए आपको बताते हैं इस युति से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि

सूर्य-मंगल की युति मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जो भी काम आपके अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ये युति फायदेमंद रहेगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। करियर को बेहतर बनाने पर फोकस करेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। कुल मिलाकर ये युति आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगी। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये युति शुभ रहेगी। आपके खर्चों में कमी आएगी और आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी ये युति चमत्कारी साबित होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिलेगी। घर-परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Paush Amavasya Kab Hai 2025: 18 या 19 दिसंबर कब है पौष अमावस्या, इस दिन कर लें ये उपाय, खुलेंगे किस्मत के द्वार, धन-दौलत का भी लग जाएगा अंबार

Shani Rashifal 2026: नए साल में शनि की सीधी चाल इन 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, हो जाएंगे अमीर

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।