1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 04 April 2025: मूलांक 1 और 7 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 04 April 2025: मूलांक 1 और 7 वालों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 04, 2025 06:33 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 06:33 am IST

Numerology 04 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (04 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 04 April 2025: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का सातवां दिन है।  आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपकी तरक्की से परिवारजनों का मन प्रसन्न होगा, साथ में पार्टी करेंगे।
  • मूलांक 2- आज ऑफिस में नया कलीग ज्वाइन करेगा, जिससे आप प्रभावित होंगे।
  • मूलांक 3- छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, पढाई में मन लगा रहेगा।
  • मूलांक 4- किसी फैसले में आपका निर्णय, अंतिम निर्णय साबित होगा, लोग आपकी बात मानेंगे।
  • मूलांक 5- आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, भले ही आप उसे नहीं जानते हों।
  • मूलांक 6- दांपत्य जीवन में चली आ रही अनबन ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।
  • मूलांक 7- आज आपको व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करने की जरूरत है।
  • मूलांक 8- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • मूलांक 9- बड़ों की सलाह से आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा, जिससे रिलैक्स फील करेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Palmistry: हथेली में शनि पर्वत पर है क्रॉस का चिह्न तो संभलकर करें ये 3 काम, वरना बिगड़ जाएंगे हालात

Ram Navami 2025: राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ ही कई शुभ योग, जरूर आजमाएं ये उपाय हर मनोकामना होगी पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।