1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 21 March 2024: मूलांक 2 वालों का आज का दिन रहेगा बेहद लकी? पढ़ें 21 मार्च का अंक ज्योतिष

Numerology 21 March 2024: मूलांक 2 वालों का आज का दिन रहेगा बेहद लकी? पढ़ें 21 मार्च का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 21, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 21, 2024 06:30 am IST

Numerology 21 March 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (21 मार्च 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 21 March 2024- India TV Hindi
Numerology 21 March 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 21 March 2024: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1 आज आप अपने पिता की जिम्मेदारियों को कम करने का प्रयास करेंगे, जिससे उनकी टेंशन कम होगी।
  • मूलांक- 2 आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आय के स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • मूलांक- 3 स्वस्थ को बेहतर बनायें रखने के लिए बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
  • मूलांक- 4 आज आप अपने काम और पारिवार के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें।
  • मूलांक- 5 मैकेनिकल इंजीनिरिंग कर रहे विद्यार्थी आज किसी पार्ट का अध्यन सही ढंग से करें।
  • मूलांक- 6 आज आप शाम को परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे।
  • मूलांक- 7 आज आपके पैसों का रोटेशन बराबर रहेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
  • मूलांक- 8 आज किसी ऐसी जगह पैसा निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।
  • मूलांक- 9 आज आप उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर चलेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जाएगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Govind Dwadashi 2024: गोविंद द्वादशी का व्रत करने से मिलती है श्री हरि की विशेष कृपा, यहां जानिए मंत्र, तिथि और पूजा मुहूर्त

अयोध्या राम मंदिर के अलावा ये भी हैं पौराणिक स्थान, दर्शन मात्र से मिट जाता है कष्ट, मिलता है दोगुना फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।