1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को बैटिंग के दौरान लगी चोट, मुंह से निकला खून

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को बैटिंग के दौरान लगी चोट, मुंह से निकला खून

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 24, 2015 09:15 am IST,  Updated : Jun 24, 2015 09:24 am IST

बर्मिंघम: इंग्लैंड के काउंटी टीम यॉर्कशायर और वोरसेस्टेरशायर के बीच मैच के दौरान छाती में गेंद लग गई। गेंद लगने से फिंच के मुंह से खून निकल आया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

क्रिस रसेल की गेंदबाजी के दौरान लगी चोट-

बर्टं ग्रीन में क्रिस रसेल की गेंद पर वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ यॉर्कशायर की ओर से बल्लेबाजी कर रहे एरॉन फिंच पुल शॉट खेलने के चक्कर में उनकी छाती पर गेंद लगी और उनके मुंह से खून गिरने लगा एक पल के लिए तो दोनों टीमें सहम सी गयी थी। लेकिन कुछ देर बाद फिंच को ठीक- ठाक हालत में उठता देख सभी ने राहत की सांस ली। फिर फिंच को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद फिंच को छुट्टी दे दी गयी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल