1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचा अफगानिस्तान का ये स्पिनर कोरोना टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

बीबीएल खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचा अफगानिस्तान का ये स्पिनर कोरोना टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Dec 04, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 07:01 pm IST

हीट ने शुक्रवार को बताया कि मुजीब कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह क्वींसलैंड के होटल में क्वारंटीन हैं।

BBL 2020 Top Afghan spinner mujeeb ur rahman testing positive for Covid-19 - India TV Hindi
BBL 2020 Top Afghan spinner mujeeb ur rahman testing positive for Covid-19  Image Source : TWITTER/ICC

ब्रिस्बेन। बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हीट ने शुक्रवार को बताया कि मुजीब कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह क्वींसलैंड के होटल में क्वारंटीन हैं। जब तक उन्हें हीट से जुड़ने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलता वे क्वींसलैंड स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रहेंगे।

ये भी पढ़ें - AUS vs IND 1st T20I : फिंच ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, जडेजा के कन्कशन पर दिया बड़ा बयान

बीबीएल के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है।

क्लब ने बताया कि, "स्पिनर ने अपने घर काबुल से ऑस्ट्रेलिया का सफर तय किया था। अनिवार्य क्वारंटीन के दौरान उनमें बीमारी के लक्षण दिखे थे।"

ये भी पढ़ें - खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच मैच हुआ स्थगित

क्वींसलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरी स्वेनसन ने कहा है कि मुजीब का स्वास्थ्य क्वींसलैंड और हीट की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, "हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि टूर्नामेंट की अखंडता और खिलाड़ी का स्वास्थ्य अच्छा रहे। यह युवा खिलाड़ी हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका अच्छे से ख्याल रखा जाए।"

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने छोड़ा डार्सी शॉट का कैच तो फैन्स को आई 'लगान' फिल्म की याद, देखें मजेदार ट्वीट्स

मुजीब बीबीएल में अपना तीसरा सीजन खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल