1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने अभी तक नहीं दी युवराज सिंह के संन्यास वापस लेने पर कोई प्रतिक्रिया, पीसीए कर रहा है इंतजार

बीसीसीआई ने अभी तक नहीं दी युवराज सिंह के संन्यास वापस लेने पर कोई प्रतिक्रिया, पीसीए कर रहा है इंतजार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 11, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 05:38 pm IST

पुनित बाली ने इस बारे में कहा "बीसीसीआई की तरफ से इस फैसले पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पीसीए ने युवराज की वापसी स्वीकार कर ली है, लेकिन हम अब बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।"  

BCCI has not given any response to Yuvraj Singh's retirement Comeback yet, PCA is waiting- India TV Hindi
BCCI has not given any response to Yuvraj Singh's retirement Comeback yet, PCA is waiting Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में संन्यास वापस लेकर पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। युवराज सिंह ने अपना संन्यास वापस लेने के लिए बीसीसीआई को पत्र भी लिख दिया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। युवराज सिंह और पंजाब क्रिकेट संघ बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

युवराज के इस फैसले के बाद पंजाब क्रिकेट संघ के सचिव पुनित बाली ने उम्मीद जताई थी कि गुरुवार यानी 10 सितंबर को बीसीसीआई इस पर अपना फैसला सुना देगी, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें - फुटबॉल मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा कतर के खिलाफ इस मैच को बताया भारतीय फुटबाल टीम का उदय

पुनित बाली ने इस बारे में आईएनएस से बात करते हुए कहा "बीसीसीआई की तरफ से इस फैसले पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। पीसीए ने युवराज की वापसी स्वीकार कर ली है, लेकिन हम अब बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।"

हाल ही में भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी युवराज सिंह के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा "यह उनका निजी फैसला है, हर एक शख्स उनको खेलते हुए देखना पसंद करता है। अगर वो पंजाब के लिए खेलना चाहते हैं, तो क्यों नहीं? आप किसी क्रिकेटर को खेलना शुरू करने या खत्म करने के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं और अगर वो रिटायरमेंट से वापसी करना चाहते हैं और मोटिवेशन के साथ वापस खेलना चाहते हैं, तो उनका हार्दिक स्वागत है।" 

ये भी पढ़ें - खेल मंत्री से मिले पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी, खेल विकास पर की चर्चा

बता दें, युवराज सिंह ने अपनी वापसी का ऐलान करते हुए कहा था "मुझे इन युवाओं के साथ समय बिताने में मज़ा आया और खेल के विभिन्न पहलुओं के बारे में उनसे बात करने पर मुझे एहसास हुआ कि वे विभिन्न चीजों को सीखने में सक्षम थे जो मैं उन्हें बता रहा था।"

उन्होंने आगे कहा "कुछ चीजें सीखाने के लिए मुझे खुद नेट्स में उतरना पड़ा था और मैं इस चीज को देखकर हैरान था कि काफी लंबे समय बाद भी मैं कितनी अच्छी तरह से गेंद को खेल रहा था।"

ये भी पढ़ें - सीनियर टीम के लिए डेब्यू मैच में चोट लगने के कारण 19 साल के रग्बी खिलाड़ी की हुई मौत

युवराज ने आगे बताया "दो महीने उन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के बाद मैंने ऑफ सीजन शिवर में बल्लेबाजी करना शुरू किया। मैंने कुछ प्रैक्टिस मैच में रन भी बनाए। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री पुनीत बाली ने मुझसे संपर्क किया और एक सत्र के दौरान मुझसे पूछा कि क्या मैं रिटायरमेंट से वापस लेने का विचार करूंगा।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल