1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा के प्रदर्शन से हैरान इंग्लैंड का ये कोच बोला, "शुक्र है उसने सिर्फ आखिरी टेस्ट ही खेला"

जडेजा के प्रदर्शन से हैरान इंग्लैंड का ये कोच बोला, "शुक्र है उसने सिर्फ आखिरी टेस्ट ही खेला"

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2018 01:09 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 01:09 pm IST

इंग्लैंड के सहायक कोच पाल फारब्रास ने कहा कि भारत का रविंद्र जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर है और उन्हें खुशी है कि वह सिर्फ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला।

रविंद्र जडेजा- India TV Hindi
रविंद्र जडेजा Image Source : AP

लंदन। इंग्लैंड के सहायक कोच पाल फारब्रास ने कहा कि भारत का रविंद्र जडेजा बेहतरीन क्रिकेटर है और उन्हें खुशी है कि वह सिर्फ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला। जडेजा ने आठवें नंबर पर उतरकर नौवां अर्धशतक जमाते हुए भारत को पहली पारी में छह विकेट पर 160 रन से 292 रन तक पहुंचाया। 

फारब्रास ने कहा, ‘‘उसकी साझेदारी बनने से पहले उसे एक जीवनदान मिला। उसने इसका पूरा फायदा उठाते हुए शानदार पारी खेली। वह काफी प्रतिभाशाली और खतरनाक क्रिकेटर है। हमें खुश होना चाहिये कि वह आखिरी ही मैच में खेला।’’ 

कोच ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों और इंग्लैंड के क्रिकेट समुदाय को उम्मीद होगी कि एलेस्टेयर कुक अपनी आखिरी टेस्ट पारी में शतक जमाये। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह शतक जमा पाता है तो यह शानदार होगा। वह दर्शकों से मिल रहे प्यार का लुत्फ ले रहा है और लंबी पारी खेलना चाहेगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल