1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने ऋषभ पंत के विकेट को बताया 'टर्निंग पॉइंट'

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने ऋषभ पंत के विकेट को बताया 'टर्निंग पॉइंट'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 02:26 pm IST

ऋषभ पंत ने दिन के पहले ओवर में छक्के से शुरुआत की थी लेकिन अजिंक्य रहाणे के कारण वह रन आउट हो गये।   

Rishabh Pnat and Tim Southee- India TV Hindi
Rishabh Pnat and Tim Southee Image Source : GETTY IMAGE

वेलिंगटन| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी का मानना है कि ऋषभ पंत का रन आउट होना भारतीय पारी का टर्निंग प्वाइंट रहा जिससे वे शनिवार को यहां अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 165 रन पर समेटने में सफल रहे। पंत ने दिन के पहले ओवर में छक्के से शुरुआत की थी लेकिन अजिंक्य रहाणे के कारण वह रन आउट हो गये। 

भारत ने 33 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये। रहाणे भी साउथी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर आउट हो गये थे। साउथी से पूछा गया कि क्या रहाणे को आउट करने के लिये उनकी कोई खास रणनीति थी, ‘‘नहीं। आज सुबह पंत का रन आउट सबसे अहम रहा। वह खतरनाक बल्लेबाज है और जिंक्स (रहाणे) के साथ मिलकर तेजी से रन बना सकता था।’’ 

साउथी जानते थे कि पंत के आउट होने के बाद रहाणे के पास आक्रमण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि अगर हम एक छोर से विकेट हासिल करते हैं तो फिर जिंक्स थोड़ा आक्रामक होकर खेलने की कोशिश करेगा। इससे हमारे लिये मौके बनेंगे।’’ 

साउथी ने कहा, ‘‘हमने आज सुबह बहुत अच्छी गेंदबाजी की। सुबह दो खतरनाक खिलाड़ियों को आउट करना और इस तरह से उसकी पारी जल्दी समाप्त करना बहुत अच्छा रहा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल