1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने शोएब अख्तर पर ठोका मानहानि का मुकदमा, की थी ये बड़ी गलती

पीसीबी ने शोएब अख्तर पर ठोका मानहानि का मुकदमा, की थी ये बड़ी गलती

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 29, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 09:55 pm IST

पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है। 

PCB sued Shoaib Akhtar for defamation, it was a big mistake- India TV Hindi
PCB sued Shoaib Akhtar for defamation, it was a big mistake Image Source : YOUTUBE/SHOAIB AKHTAR

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने मानहानि का मुकदमा ठोका है। रिजवी का कहना है कि शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उन्होंने अख्तर पर यह केस किया है। बता दें, शोएब ने उमर पर लगाये गए प्रतिबंध का विरोध किया था। उन्होंने रिजवी का उपहास करते हुए उनके अनुभव पर भी सवाल उठाये थे। 

रिजवी ने फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है। 

शोएब पाकिस्तान के विवादित बल्लेबाज उमर अकमल पर लगाये गए प्रतिबंध पर बोल रहे थे। पाकिस्तान बार काउंसिल भी उनके बयान से खफा है। काउंसिल ने एक बयान में कहा,‘‘कानूनी तबके को लेकर बयानबाजी करते समय शोएब अख्तर को एहतियात बरतनी चाहिये।’’ 

ये भी पढ़ें - एक भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली डेल स्टेन की वर्ल्ड बेस्ट टीम में जगह

पीसीबी ने भी कहा,‘‘शोएब की भाषा अनुचित और अपमानजनक थी। सभ्य समाज में ऐसी भाषा नहीं बोली जाती। पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है।’’ 

शोएब ने उमर पर लगाये गए प्रतिबंध का विरोध किया था। उन्होंने रिजवी का उपहास करते हुए उनके अनुभव पर भी सवाल उठाये थे। 

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल